भारत में सबसे पहले Linux Sailfish OS वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली चीनी कंपनी Zopo एक नए हाई एंड स्मार्टफोन के साथ तैयार है. पिछले साल कंपनी ने भारत में Zopo Speed 7 लॉन्च किया था. अब कंपनी ने Zopo Speed 8 लॉन्च के लिए मीडिया इन्वाइट भेजने शुरू किए हैं. इसे 20 जुलाई को दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा.
कंपनी का दावा है कि इस MediaTek डेकाकोर Helio X20 MT6797 प्रोसेसर दिया गया है. इसे सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2016 के दौरान पेश किया था.
4GB रैम और एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले कैमरा दिए जाने का दावा किया जा रहा है. इसमें Sony IMX230 का 21 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा.
इसकी स्क्रीन 5.5 इंच फुल एचडी है और इसकी . इंटरनल मेमोरी को आप बढ़ा नहीं सकते. अच्छे बैट्री बैकअप के लिए इसमें 3,600mAh की बैट्री दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE सहित दूसरे स्टैंडर्ड फीचर्स भी दिए गए हैं.
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान इसकी कीमत 299 डॉलर (लगभग 20,100 रुपये) बताई गई थी. उम्मीद है भारत में इसकी 25,000 रुपये से कम होगी.
मुन्ज़िर अहमद