अब व्हाट्सऐरप पर देखा जा सकेगा यूट्यूब वीडियो!

WABetaInfio की रिपोर्ट के मुताबिक इस वीडियो की विंडो को छोटा या बड़ा भी किया जा सकता है. चैट के दौरान इस वीडियो को देख भी सकेंगे. लेकिन जैसे ही आप चैट बदलेंगे यानी किसी दूसरे के साथ चैटिंग शुरू करेंगे यह वीडियो बंद हो जाएगा.

Advertisement
Representational Image Representational Image

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने हाल ही में एक अपडेट जारी किया है. इसके तहत अब इसके जरिए कोई भी फाइल सेंड की जा सकेगी. अब खबर ये है कि व्हॉट्सऐप पर ही YouTube वीडियोज भी देख सकेंगे.

फिलहाल व्हाट्सऐप पर भेजे गए यूट्यूब वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करना होता है. इसके बाद आप यूट्यूब के पेज पर जाते हैं तब वीडियो प्ले होता है.

Advertisement

इस नय फीचर का मतलब ये है कि अगर किसी ने आपको व्हाट्सऐप पर यूट्यूब वीडियो का लिंक भेजा तो आप चैट बॉक्स में ही उसे प्ले भी कर सकते हैं.

WABetaInfio की रिपोर्ट के मुताबिक इस वीडियो की विंडो को है. चैट के दौरान इस वीडियो को देख भी सकेंगे. लेकिन जैसे ही आप चैट बदलेंगे यानी किसी दूसरे के साथ चैटिंग शुरू करेंगे यह वीडियो बंद हो जाएगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सऐप का यह वर्जन 2.17.40 सिर्फ iPhone के लिए है और अभी इसकी टेस्टिंग की जा रही है. यानी यह अभी आपको नहीं मिलेगा.

ट्विटर यूजर WAbetainfo ने एक स्क्रीनशॉट शेयर की है. इसमें एक यूट्यूब वीडियो का लिंक देखा जा सकता है. इसके अलावा यहां उसी वीडियो एक छोटा प्लेबैक विंडो है. इससे यह समझा जा सकता है कि इसे क्लिक करते ही वीडियो प्ले हो गया है. हालांकि यह स्क्रीनशॉट में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि aajtak.in नहीं करता है.

Advertisement

आमतौर पर इस ट्विटर हैंडल से व्हाट्सऐप को लेकर किए गए खबरों में तब्दील होते हैं. इसलिए ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में व्हाट्सऐप चैट में यूट्यूब वीडियो प्लेबैक का फीचर मिले.

हालांकि जब इसे यूजर्स के लिए लाया जाए तो इसमें काफी बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement