साउथ कोरियन टेक्नॉलोजी दिग्गज सैमसंग अगले साल एक नया Galaxy J3 स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है. इसकी कथित फोटोज और स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं. इसे लीक उस शख्स ने किया है जिसके ज्यादातर लीक्स सच्चाई में तब्दील होते हैं.
इवन ब्लास जो ट्विटर इवलीक्स से मशहूर हैं, उन्होंने एक प्रेस रेंडर शेयर किया है. डिजाइन के मामले में यह मिड रेंज स्मार्टफोन हो सकता है. गौरतलब है कि Galaxy J3 इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था जो काफी पॉपुलर भी रहा खासकर डेवलपिंग देशों में.
बेंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच की वेबसाइट पर दर्ज किए गए थे. इसके मुताबिक इसमें स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 1.5GG या 2GB रैम होने की उम्मीद है. इसके अलावा यह एंड्रॉयड मार्शमैलो बेस्ड टचविज यूआई पर चलेगा और इसमें 4G LTE का सपोर्ट भी दिया जाएगा.
इंपोर्ट एक्सपोर्ट ट्रैकिंग वेबसाइट Zauba की लिस्टिंग के मुताबिक Galaxy J3 (2017) की संभावित कीमत 6,800 रुपये होगी और यह जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है.
गौरतलब है कि के साथ लॉन्च हुआ था जिसमें बाइक राइडर्स के लिए खास फीचर दिए गए थे. इसमें मोशन सेंसर दिए गए थे जिसके तहत चलती बाइक पर फोन उठाया नहीं जा सकता है. फिलहाल कंपनी की तरफ से इसके अगले वैरिएंट के लॉन्च होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
मुन्ज़िर अहमद