नया आईफोन लॉन्च होने में अब कुछ महीने ही बचे हैं. रिपोर्ट्स और लीक्स का दौर पहले से ही शुरू है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगले आईफोन का होम बटन पहले जैसा नहीं होगा बल्कि इसमें फोर्स टच दिया जाएगा.
गौरतलब है कि पिछले साल कंपनी ने दिया था. एनालिस्ट के मुताबिक नए आईफोन में फोर्स टच होम बटन दिया जाएगा. जाहिर है यह साधारण बटन की तरह नहीं होगा.
यानी इसमें हेप्टिक फीडबैक का फीचर दिया जाएगा. बोलचाल की भाषा में कहें तो इसे प्रेस नहीं किया जा सकेगा और यह ट्रैकपैड की तरह काम करेगा.
दिलचस्प बात यह है कि बाजार में इतना कामयाब नहीं हो पाया जितना कंपनी ने अनुमान लगाया था. ऐसी स्थिति में होम बटन में फोर्स टच दे कर कंपनी क्या फिर से उसी टेक्नॉलोजी को यूज करेगी.
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले आईफोन में 3.5mm का जैक नहीं दिया जाएगा. इसके अलावा iPhone 7 में वायरलेस चार्जिंग भी दिया जा सकता है.
मुन्ज़िर अहमद