आने वाले समय में हाथ हिलाते ही चार्ज हो जाएगा स्मार्टफोन, जानें कैसे

वैज्ञानिकों के एक ग्रुप ने एक ऐसे अल्ट्रा थिन डिवाइस का निर्माण किया है, जिसकी मदद से इंसान केवल चल फिर कर या हाथ हिलाकर ही स्मार्टफोन जैसे डिवाइस को चार्ज कर पाएंगे. इस ग्रुप में एक भारतीय मूल के वैज्ञानिक भी शामिल हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST

वैज्ञानिकों के एक ग्रुप ने एक ऐसे अल्ट्रा थिन डिवाइस का निर्माण किया है, जिसकी मदद से इंसान केवल चल फिर कर या हाथ हिलाकर ही स्मार्टफोन जैसे डिवाइस को चार्ज कर पाएंगे. इस ग्रुप में एक भारतीय मूल के वैज्ञानिक भी शामिल हैं.

पीटीआई की खबर के मुताबिक, ये डिवाइस बैटरी टेक्नोलॉजी पर आधारित है और ब्लैक फॉसफोरस के लेयर्स से बना हुआ है. इसमें कुछ एटम्स की ही मोटाई है, इस डिवाइस से बेहद कम फ्रिक्वेंसी में ही हाथ हिलाने जैसी प्रक्रिया करके ही थोड़ी मात्रा में की जा सकती है.

Advertisement

यूएस में वांडरबिल्ट विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर कैरी पिंट ने कहा, 'भविष्य में, मुझे उम्मीद है कि हम सभी अपने व्यक्तिगत उपकरणों के लिए अपने मोशन और पर्यावरण से एनर्जी पैदा कर खुद ही चार्जिंग डिपो होंगे.

रिसर्चर्स का मानना है कि, इससे पहले के तकनीकों में जिससे इंसानी क्रियाकलापों से ही बिजली पैदा करने की तकनीक इजाद की गई थी उनकी तुलना में ये डिवाइस ज्यादा फायदेमंद है. ये काफी सूक्ष्म है.

इस तकनीकी का फायदा भविष्य में इलेक्ट्रीफाइड कपड़े बना कर भी उठाया जा सकता है. ये भविष्य में लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले से भरे हुए कपड़ों को बिजली मुहैया करा सकता है. इससे इंसान स्मार्टफोन में एक टैप से ही पहने हुए बदल पाएंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »