iPhone यूजर हो जाएं सतर्क, सेकेंड्स में फोन क्रैश कर देगा ये वीडियो...

पूरी दुनिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो है तो तीन सेकेंड्स का, लेकिन एक बार इसे iPhone पर देखते ही फोन क्रैश हो जाता है. जानें इस वीडियो के बारे में...

Advertisement
iPhone iPhone

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 22 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:54 PM IST

इस समय ऑनलाइन एक ऐसा प्रैंक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे iPhone पर चलाते ही वह फोन को स्‍लो कर देता है, जब तक कि फोन क्रैश ना हो जाए. इस वीडियो का असर जाकर देख सकते हैं.

बताया जा रहा है कि यह तीन सेकेंड की MP4 क्लिप है. इसमें कोई बेड के पास खड़ा दिखता है और स्‍क्रीन पर 'हनी' लिखा दिखाई देता है.

Advertisement


एक बार यह क्लिप चलाने पर iPhone कुछ सेकेंड्स के लिए तो यूज किया जा सकता है लेकिन फिर वह धीमा होने लगता है और अंत में शट डाउन हो जाता है. यह iPhone 4 से लेकर iPhone7 तक को क्रैश कर सकता है.

हालांकि कई मामलों में शटडाउन के बाद फिर से फोन को चलाए जाने में सफलता हासिल हुई है लेकिन कई हमेशा के लिए शटडाउन हो गए हैं.

विशेषज्ञ यह पता नहीं लगा पा रहे हैं कि आखिर इस वीडियो के कारण क्‍यों फोन शटडाउन हो रहा है पर कयास लगाए जा रहे हैं कि इस वीडियो में कोई बग है जिस वजह से iPhone क्रैश हो रहा है.


गौरतलब है कि इस तरह का प्रैंक पिछले साल भी टेक्‍स्‍ट मैसेज के तौर पर आया था. फिर इस साल जनवरी में एक वेबसाइट, crashsafari.com के जरिए प्रैंक आने की बात कही गई थी.

Advertisement

अगर आप गलती से इस लिंक पर चले जाएं तो एक बार फोन को रीबूट जरूर करें क्‍योंकि इससे आपका फोन फिर से ऑन हो सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement