वॉट्सऐप के बाद अब इंस्टा के फाउंडर्स भी छोड़ रहे हैं फेसबुक

पॉपुल फोटो बेस्ड सोशल मीडिया इंस्टाग्राम को जिन्होंने बनाया है, अब वो दोनों ही कंपनी छोड़ रहे हैं. ये ठीक वैसे ही है जैसे वॉट्सऐप को बनाने वाले दोनों फाउंडर्स ने फेसबुक से इस्तीफा दिया था.

Advertisement
केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रेगर (Getty) केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रेगर (Getty)

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 25 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:22 AM IST

इंस्टाग्राम के फाउंडर और को-फाउंडर कंपनी छोड़ रहे हैं. फोटो और वीडियो शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की शुरुआत 8 साल पहले केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रेगर ने की थी. दो साल बाद उन्होंने इंस्टाग्राम फेसबुक को बेच दिया और तब से अब तक वो दोनों ही फेसबुक में रह कर इंस्टाग्राम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. फिलहाल इन दोनों ने ही कंपनी छोड़ने की वजह नहीं बताई है.

Advertisement

गौरतलब है कि वॉट्सऐप के भी दोनों को-फाउंडर्स ने कंपनी पहले ही छोड़ दी है और अब ठीक ऐसा ही इंस्टाग्राम के साथ हुआ है. टेक क्रंच ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम की लीडर्शिप में इस साल के शुरुआत से ही तनाव चल रहे थे. फेसबुक ने अधिग्रहण के दौरान इंस्टाग्राम को इंडिपेंडेट तौर पर काम करने की बात मानी थी, लेकिन इसमें दिक्कतें आनी शुरू हो गईं.

रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक सीईओ और इंस्टाग्राम के फाउंडर सिस्ट्रॉम की बॉन्डिंग अच्छी थी, लेकिन कई बार उनकी राय अलग रहती थी. सूत्र बताते हैं किसी चीज को सही करने से पहले कई बार इनमें बहस भी हुई है. इनमें फेसबुक के साथ शेयर करने को लेकर भी मुद्दा रहा है. जकरबर्ग चाहते थे कि इंस्टाग्राम के कॉन्टेंट प्रोडक्शन को फेसबुक पर लाया जाए. लेकिन केविन को ये पसंद नहीं था और वो इसे सिर्फ इंस्टग्राम पर ही रखना चाहते थे.

Advertisement

फेसबुक ने इंस्टाग्राम को 2012 में 1 बिलियन डॉलर (लगभग 7,200 करोड़ रुपये) में खरीदा था. फिलहाल इसके 1 बिलियन से ज्यादा मंथली ऐक्टिव यूजर्स हैं.

' ब्लॉग पर दोनों फाउंडर्स ने कहा है, 'हम अपनी क्रिएटिविटी को एक बार फिर एक्सप्लोर करने के लिए कुछ समय के का वक्त ले रहे हैं. बड़ी चीज बनाने के लिए जरूरी है कि हम एक कदम पीछे जाएं. इससे ये समझ सकेंगे कि हमें क्या इंस्पायर करता है और दुनिया क्या चाहती है. यही हमारा प्लान है'

इस बयान से लगता है इंस्टाग्राम के फाउंडर्स किसी नए वेंचर की शुरुआत कर सकते हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »