Huawei ने कई स्मार्टफोन्स में गलती से इंस्टॉल किया ये ऐप

कभी-कभी टेक की दिग्गज कंपनियां भी कई ऐसी गड़बड़ी कर बैठती हैं, जिससे यूजर्स को काफी दिक्कत होती है. इस बार गड़बड़ी Huawei से हुई है. चीन की हैंडसेट निर्माता और नेटवर्किंग कंपनी Huawei ने कथित तौर पर कुछ स्मार्टफोन्स में यूजर्स को बिना जानकारी दिए और बिना उनकी सहमति मांगे गोप्रो क्वीक नामक एक थर्ड पार्टी ऐप इंस्टाल कर दिया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 19 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

कभी-कभी टेक की दिग्गज कंपनियां भी कई ऐसी गड़बड़ी कर बैठती हैं, जिससे यूजर्स को काफी दिक्कत होती है. इस बार गड़बड़ी Huawei से हुई है. चीन की हैंडसेट निर्माता और नेटवर्किंग कंपनी Huawei ने कथित तौर पर कुछ स्मार्टफोन्स में यूजर्स को बिना जानकारी दिए और बिना उनकी सहमति मांगे गोप्रो क्वीक नामक एक थर्ड पार्टी ऐप इंस्टाल कर दिया है. एक रिपोर्ट से ये जानकारी सामने आई है. 

Advertisement

आईएएनएस की खबर के मुताबिक, एंड्रायड प्लानेट ने शुक्रवार को खबर दी कि के कुछ यूजर्स ने पाया कि उनके स्मार्टफोन्स में अचानक खुद ही गोप्रो क्वीक वीडियो ऐप इंस्टॉल हो गया. हुआवे नीदरलैंड के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है, 'यह इंस्टॉलेशन एक आंतरिक गड़बड़ी का नतीजा है.'

कंपनी ने इसे लेकर खेद जताया है और कहा है कि उनके डेवलपर मामले की जांच कर रहे हैं. कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रभावित उपयोगकर्ताओं को सुझाव दिया है कि वह क्वीक एप्लीकेशन के को रिसेट करें और उसके बाद अनइंस्टॉल कर दें. गोप्रो क्वीक ऐप गोप्रो रिप्ले का रिब्रांडेड वर्जन है और इसे गूगल प्ले स्टोर पर 2016 में लॉन्च किया गया था. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement