Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने हाल ही में उन स्मार्टफोन्स की लिस्ट जारी की थी, जिनमें एंड्रॉयड ओरियो का अपडेट दिया जाएगा. अब कंपनी ने घोषणा की है कि 30 अप्रैल से Honor 7X में EMUI 8.0 के साथ स्टेबल ओरियो का अपडेट दिया जाएगा. फिलहाल इसे अमेरिका में जारी किया जाएगा. उम्मीद है कि जल्दी ही अपडेट भारत में भी उपलब्ध करा दिया जाएगा.
यूजर्स को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट के साथ पिक्चर-इन-पिक्चर मोड, नोटिफिकेशन डॉट्स, एंड्रॉयड इंस्टैंट ऐप्स, नोटिफिकेशन चैनल और ऐसे ही कुछ फीचर्स मिलेंगे. साथ ही इसमें एंड्रॉयड नूगट से बेहतरी के तौर पर नोटिफिकेशन विजुअल्स भी मिलेंगे. इसके अलावा में भी कुछ नए फीचर्स मिलेंगे.
EMUI 8.0 में क्विक शॉर्टकट मेनू, न्यू फ्लोटिंग नेवीगेशन डॉक, अपडेटेड सेटिंग मेनू एंड फोन मैनेजर, फोटो गैलरी रीसायकल बिन, लिंक्डइन इंटीग्रेशन और लिंक अप टू ब्लूटूथ डिवाइस जैसे नए फीचर्स यूजर्स को मिलेंगे.
इसकी खूबियों की बात करें तो 5.93 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले वाले Honor 7X स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जिसकी स्पीड 2.36GHz है. इसमें 4GB रैम है और माइक्रो एसडी का सपोर्ट भी दिया गया है. हालांकि इसमें हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है यानी अगर आप एक में सिम लगा सकते हैं और दूसरे स्लॉट में सिम या माइक्रो एसडी कार्ड लगा सकते हैं.
फोटोग्राफी के लिए Honor 7X में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. दो कैमरे हैं पहला लेंस 16 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. इसके साथ ही इसमें फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश भी जिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
साकेत सिंह बघेल