एचएमडी ग्लोबल ने लंदन के एक ग्लोबल इवेंट में Nokia 7.1 लॉन्च किया है. यह नोकिया का दूसरा स्मार्टफोन है जिसमें डिस्प्ले नॉच दिया गया है. कंपनी के मुताबिक यह एंड्रॉयड एंटरप्राइज रिकोमेंडेड रेंज का हिस्सा है जिसके तहत इसमें रीलिज के 90 दिनों में हर महीने सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे और यह तीन साल तक लागू होगा.
Nokia 7.1 में 5.84 की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है और इसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है. इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है और दो वेरिएंट हैं. एक में 3GB रैम के साथ 32GB इंटरनल मेमोरी दी गई है और दूसरे वेरिएंट में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है.
फोटॉग्रफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. पहला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.8 है, दूसरा कैमरा 5 मेगिपक्सल का है. कंपनी के मुताबिक कैमरा में Zeiss ऑप्टिक्स दिया गया है और दो फेस डिटेक्शन दिए गए हैं. इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेब्लाइजेशन भी दिया गया है.
Nokia 7.1 में Android Oreo दिया गया है और यह प्रोग्राम का हिस्सा है. बिक्री के अगले महीने इसमें Android 9.0 Pie मिलना शुरू होगा. कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम सपोर्ट के साथ यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक 4G LTE और WiFi जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं.
Nokia 7.1 की कीमत 299 यूरो (लगभग 24,400 रुपये) है, जबकि दूसरे मॉडल की कीमत 349 यूरो (लगभग 29,500 रुपये) है. यह स्मार्टफोन ग्लॉस मिडनाइट ब्लू और ग्लॉस स्टील कलर ऑप्शन मिलेगा. भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं है.
मुन्ज़िर अहमद