दिवाली से पहले मोबाइल मार्केट गुलजार, Xiaomi से लेकर Airtel तक ये है तैयारी

देश में त्योहारी सत्र अभी शुरू नहीं हुआ लेकिन मोबाइल बाजार में पटाखे फूटने शुरू हो गए हैं. Xiaomi के Mi A1 और Vivo के V7 Plus की बिक्री इसी सप्ताह शुरू होगी, तो वहीं सबसे चर्चित स्मार्टफोन्स में से एक iPhone 8 मंगलवार को बाजार में आ सकता है. इस बीच, प्राप्त जानकारी के अनुसार देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल 2500-2700 रुपये वाला 4G स्मार्टफोन लाने के लिए मोबाइल निर्माता कंपनियों से बातचीत कर रही है.

Advertisement
त्योहारी मौसम में गुलजार रहेगा भारतीय स्मार्टफोन बाजार त्योहारी मौसम में गुलजार रहेगा भारतीय स्मार्टफोन बाजार

साकेत सिंह बघेल / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 11 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

देश में त्योहारी सत्र अभी शुरू नहीं हुआ लेकिन मोबाइल बाजार में पटाखे फूटने शुरू हो गए हैं. Xiaomi के Mi A1 और Vivo के V7 Plus की बिक्री इसी सप्ताह शुरू होगी, तो वहीं सबसे चर्चित स्मार्टफोन्स में से एक iPhone 8 मंगलवार को बाजार में आ सकता है. इस बीच, प्राप्त जानकारी के अनुसार देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल 2500-2700 रुपये वाला 4G स्मार्टफोन लाने के लिए मोबाइल निर्माता कंपनियों से बातचीत कर रही है.

Advertisement

सूत्रों के अनुसार एयरटेल का 4G स्मार्टफोन दीवाली से पहले बाजार में आ सकता है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में किसी भी टिप्पणी से इनकार किया है. गौरतलब है कि भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत आमतौर पर नवरात्रों से होती है जो 21 सितंबर से शुरू होंगे. लेकिन मोबाइल फोन बाजार में नये उत्पादों के साथ पटाखे पहले ही फूटने शुरू हो गए हैं.

बाजार सूत्रों के अनुसार कंपनियों की नए प्रोडक्ट्स के साथ त्योहारी मौसम में बड़ी से बड़ी बाजार हिस्सेदारी पर निगाह है और वे ग्राहकों को लुभाने के लिए अनेक छूट, पेशकश भी ला रही हैं. चीन की लीडिंग हैंडसेट कंपनी Xiaomi का नया स्मार्टफोन Mi A1 की बिक्री मंगलवार को शुरू होगी.

एंड्रायड वन बेस्ड 5.5 इंच डिस्प्ले वाले Mi A1 में फुल मेटल बॉडी, 12-12MP का डुअल कैमरा, 4GB रैम, 64GB रोम और 3080 mAh की बैटरी है. इसकी कीमत 14,999 रुपये है और ये ऑनलाइन-ऑफलाइन बिकेगा. वहीं दिग्गज टेक कंपनी ऐपल अपना नया iPhone 8 मंगलवार को लॉन्च करने जा रही है.

Advertisement

एक्सपर्ट्स का कहना है कि नाम, डिजाइन और फीचर को लेकर भारी अटकलों के बीच कंपनी यह नया फोन ऐसे समय में पेश कर रही है जबकि उसकी भारत जैसे नये बाजारों पर निगाह है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि भारत के लिए उसकी क्या रणनीति रहेगी.

इसी तरह भारतीय बाजार पर पूरी तरह ध्यान दे रही चीनी मोबाइल कंपनी Vivo के नये स्मार्टफोन V7Plus की बिक्री 15 सितंबर से होगी जिसकी कीमत 21,990 रुपये है. कंपनी को उम्मीद है कि इस पेशकश के जरिए वह कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले इस सेक्शन में अपनी स्थिति मजबूत कर सकेगी.

Vivo के V7 Plus में 24MP का सेल्फी कैमरा, फुल व्यू डिस्प्ले , 64GB मेमोरी और 3225mAh की बैटरी है. एक्सपर्ट्स की मानें तो बाजार में अधिकाधिक हिस्सेदारी पाने की यह कवायद प्रीमियम सेक्शन के स्मार्टफोन्स तक सीमित रहेगी, ऐसा नहीं लगता.

रिलायंस जियो के बहुचर्चित फीचर फोन जियोफोन की डिलीवरी नवरात्रों से शुरू होनी है. इंडस्ट्री सूत्रों का दावा है कि कंपनी ने 24 अगस्त से शुरू हुई प्री-बुकिंग के पहले तीन दिन में ही 60 लाख से अधिक फोन के लिए बुकिंग कर ली है. भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन बाजारों में से एक है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »