फेसबुक मैसेंजर पूरी तरह से बदल जाएगा. कंपनी ने अपनी सालाना डेवेलपर कॉन्फ्रेंस F8 में ये ऐलान किया है. फेसबुक ने दावा किया है कि यह सिंपल और क्लीन होगा और पहले से बेहतर अनुभव दिलाएगा.
F8 डेवेलपर कॉन्फ्रेंस के कीनोट स्पीच के दौरान फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि यूजर्स जब मैसेज करते हैं उन्हें सिंपल और फास्ट अनुभव चाहिए होता है. इसलिए ये सब बातें ध्यान में रखकर मैसेंजर को रीडिजाइन किया गया है. इस बार कंपनी ने इसे सिंपल और क्लीन रखने की कोशिश की है.
मैसेंजर में दिए गए कैमरा ऐप में ऑग्मेंटेड रियलिटी का खास बात ये है कि मैसेंजर में डार्क मोड भी दिया जाएगा जो कई लोगों का फेवरेट होता है. फेसबुक मैसेंजर में कुछ समय से काफी उलझा हुआ है, जैसे इसके अलग फीचर्स और पेज यूजर्स को परेशान करते हैं और यही वजह है कि कंपनी ने अब इसे क्लीन और सिंपल बनाया है.
इस इवेंट के दौरान नए मैसेंजर का स्क्रीनशॉट दिखाया गया हालांकि जिसे देख कर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि नए मैसेंजर में क्या बदलाव हुए हैं. हालांकि इसमें पहले से दिए गए भी फीचर्स हैं, लेकिन लेआउट में बदलाव देखा जा सकता है. मैसेंजर ऐप इंटरफेस में तीन टैब दिए गए हैं और चैट स्क्रीन पहले से साफ सुथरी लग रही है.
मैसेंजर में किए गए ये बड़े बदलाव आपको अभी नहीं मिलेंगे, जबकि इसके लिए आपको इंतज़ार करना होगा. कंपनी ने कहा है कि इसे बहुत जल्द यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा. हालांकि इससे पहले ही आप एपीके फाइल डाउनलोड कर पाएंगे.
मुन्ज़िर अहमद