पेटेंट उल्लंघन: कूलपैड ने शाओमी पर किया मुकदमा, लगाया ये आरोप

चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी और कूलपैड के बीच पेटेंट को लेकर तनातनी की खबरें पिछले हफ्ते मीडिया में आई थीं. बाद में सोमवार को इसकी पुष्टि हुई कि कूलपैड ने शाओमी समूह की तीन कंपनियों के खिलाफ कई पेटेंट उल्लंघनों को लेकर मुकदमा दायर किया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2018,
  • अपडेटेड 8:24 PM IST

चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी और कूलपैड के बीच पेटेंट को लेकर तनातनी की खबरें पिछले हफ्ते मीडिया में आई थीं. बाद में सोमवार को इसकी पुष्टि हुई कि कूलपैड ने शाओमी समूह की तीन कंपनियों के खिलाफ कई पेटेंट उल्लंघनों को लेकर मुकदमा दायर किया है.

कूलपैड की सहयोगी कंपनी यूलोंग ने ताजा मुकदमा दायर किया है और शाओमी से तुरंत अपने स्मार्टफोन्स का उत्पादन और बिक्री रोकने की मांग की है, जिनमें Xiaomi 6, Xiaomi Max2, Xiaomi Note3, Xiaomi 5X, Redmi Note4X और शामिल हैं. इन मॉडलों में कई मॉडल भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स में से एक हैं.

Advertisement

कूलपैड ने आरोप लगाया है कि शाओमी ने मल्टी सिमकार्ड डिजाइन और यूजर इंटरफेस से जुड़ी अन्य टेक्नोलॉजी के पेटेंट का उल्लंघन किया है. एक बयान में बताया गया है कि यूलोंग कंप्यूटर टेलीकम्यूनिकेशन साइंटिफिक (शेनझेन) को. लि. ने शाओमी टेलीकॉम टेक्नॉलजी को. शाओमी टेक्नॉलजी को. के खिलाफ चीन के जियांगसू अदालत में बिना आज्ञा पेटेंट का उपयोग करने के खिलाफ मुकदमा दायर किया है.

कूलपैड के मुख्य पेटेंट अधिकारी नेंसी झांग ने कहा, 'साल से ही हम शाओमी को नोटिस भेज कर आपस में मामला सुलझाने को कह रहे थे. लेकिन अब हमारे पास कानूनी माध्यम से समाधान के अलावा दूसरा रास्ता नहीं है.'

(इनपुट-आईएएनएस)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement