अबतक का सबसे महंगा iPhone होगा एनिवर्सरी एडिशन, इतनी होगी कीमत!

इस साल iPhone 8 कई मायनों में खास होगा क्योंकि इस बार कंपनी अपनी दसवीं सालगिरह के मौके पर खास वैरिएंट iPhone X लॉन्च कर सकती है.

Advertisement
iPhone X हो सकता है इस साल लॉन्च iPhone X हो सकता है इस साल लॉन्च

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

इस बार Apple अपनी दसवीं सालगिरह के मौके पर जब iPhone 8 लॉन्च कर रहा होगा तो दुनिया भर की नजरें इसपर टिकी होंगी. क्योंकि इस बार रिपोर्ट्स से यह सामने आया है कि कंपनी iPhone का डिजाइन पूरी तरह बदल सकती है. सबसे चौंकाने वाली रिपोर्ट यह है कि iPhone 8 की कीमत 1000 डॉलर होगी जो iPhone 7 से लगभग 350 डॉलर ज्यादा.

Advertisement

गौरतलब है कि भारत में iPhone 7 की शुरुआती कीमत 60,000 रुपये है और कीमत 649 डॉलर है. यानी अगर डॉलर को रुपये में बदलें तो 43385 रुपये होती है और भारत में इसकी कीमत 60,000 रुपये है. ऐसे में अगर अमेरिका में iPhone 8 की कीमत 1,000 डॉलर होगी तो भारत में इसकी कीमत लगभग 86,000 रुपये तक हो सकती है.

फिलहाल iPhone 7 Plus का 256GB वैरिएंट जो iPhone 8 का सबसे टॉप मॉडल है वो भारत में 75,000 रुपये में मिल रहा है.

हालांकि 1,000 डॉलर वाला iPhone आम नहीं बल्कि खास होगा और इसे iPhone X कहा जा सकता है. इसमें OLED स्क्रीन होने की खबर है और ग्लास मेटल का होगा. फिलहाल ऐपल जिस एलसीडी पैनल का यूज करता है काफी महंगे आते हैं. यह भी संभव है कि iPhone X या iPhone 8 से होम बटन हटा लिया जाए और उसका फिंगरप्रिंट स्कैनर डिस्प्ले मे दिया जा सकता है.

Advertisement

निकेई एशियन रीव्यू के मुताबिक स्क्रीन बनाने वाली जापान की दिग्गज कंपनी शार्प कॉर्पोरेशन के सीईओ और प्रेसिडेंट ताइ जेंग वू ने कहा है कि ऐपल iPhone 8 के लिए OLED पैनल अपनाएगी. इससे पहले भी रिपोर्ट्स आ रही थीं कि ऐपल इसके लिए शार्प कॉर्पोरेशन से बात चीत कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »