नमकीन पानी में नहाने से कम होगा जोड़ों का दर्द

एक नए अध्ययन में कहा गया है कि नमकीन पानी में स्नान करने से आर्थराइटिस की वजह से पैदा हुआ दर्द कम हो सकता है.

Advertisement

भाषा

  • लंदन,
  • 22 सितंबर 2012,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

एक नए अध्ययन में कहा गया है कि नमकीन पानी में स्नान करने से आर्थराइटिस की वजह से पैदा हुआ दर्द कम हो सकता है.

अध्ययन में पाया गया कि नमक घोल जोड़ों के दर्द की चुभन को बिना किसी नकारात्मक प्रभाव के कम करता है.

‘डेली एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट में वैज्ञानिकों के हवाले से कहा गया है कि इस सफलता से यह जानने में काफी मदद मिल सकती है कि जिस परेशानी से लाखों लोग दो-चार होते हैं, उनका इलाज किस तरह किया जा सकता है.

Advertisement

अध्ययन के नतीजों के मुताबिक जोड़ों के दर्द से राहत के लिए उच्च सांद्रण वाले ‘टेबल साल्ट’ यानी खाने के नमक का भी इस्तेमाल किया जा सकता है और इसका कोई विपरीत प्रभाव भी नहीं होता.

मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी की एक टीम की अगुवाई में हुए अध्ययन में इस बात की जांच की गयी कि किस तरह से दर्द के चुभन को काबू में किया जाता है. इस अध्ययन से जुड़ा पहला प्रयोग चूहों पर किया गया जो सफल रहा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement