दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है काजू

काजू खाने से एक ओर जहां कई तरह की बीमारियां नियंत्रित होती हैं वहीं ये खूबसूरती बढ़ाने का भी काम करता है. पर इसका नियंत्रित इस्तेमाल ही फायदेमंद होता है.

Advertisement
फायदेमंद काजू फायदेमंद काजू

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2015,
  • अपडेटेड 10:19 AM IST

शायद ही कोई ऐसा हो जिसे काजू या उससे बनी चीजें पसंद न हों. ड्राई फ्रूट्स में से काजू सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला ड्राई फ्रूट है. हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि काजू खरीद पाना हर किसी के लिए संभव नहीं है लेकिन इसके फायदे वाकई आश्चर्य में डालने वाले हैं.

काजू खाने से एक ओर जहां कई तरह की बीमारियां नियंत्रित होती हैं वहीं ये खूबसूरती बढ़ाने का भी काम करता है. पर इसका संयमित इस्तेमाल ही फायदेमंद होता है. इसे खाने से मेटाबॉलिज्म सही रहता है और दिल से जुड़ी कई बीमारियों में राहत मिलती है.

Advertisement

काजू में कई महत्वपूर्ण लवण जैसे इन सभी तत्वों की मौजूदगी के चलते ये स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

1. दिल के लिए फायदेमंद
काजू में मोनो सेचुरेटेड फैट पाया जाता है. ये दिल को तंदरुस्त रखने का काम करता है. अच्छी बात ये है कि ये कोलेस्ट्रॉल फ्री होता है.

2. शरीर को ताकत देने का काम करता है
इसमें मौजूद मैग्नीशियम हड्ड‍ियों के लिए बहुत अच्छा होता है.

3. रूप निखारे के लिए
दूध में या गुलाब जल में काजू को पीसकर त्वचा पर लगाने से त्वचा पर निखार आता है. इसके इस्तेमाल से रंगत गोरी होती है वहीं त्वचा कोमल-मुलायम भी हो जाती है. अगर आप इसका नियमित सेवन करते हैं तो आपके बाल भी अच्छे बने रहेंगे.

4. रक्तचाप को नियंत्रित रखने में सहायक
काजू में सोडियम और पोटैशियम की मात्रा बहुत कम होती है. जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर नियंत्रित बना रहता है.

Advertisement

5. दांतों के लिए फायदेमंद
काजू दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने का काम करता है. इसके नियमित सेवन से दांत ज्यादा वक्त तक मजबूत रहते हैं.

इसके अलावा काजू खाने से वजन नियंत्रित रहता है पर इसे नियंत्रित मात्रा में खाना बहुत जरूरी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »