खेल मंत्री विजय गोयल ने किया सिंधु, सायना और श्रीकांत का सम्मान

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत को रजत पदक दिलाने वाली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और कांस्य पदक जीतने वाली सायना नेहवाल और क्वार्टर फाइनल में पहुंचे पुरुष खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत का गुरुवार को खेल मंत्री विजय गोयल ने सम्मान किया.

Advertisement
बैडमिंटन स्टार्स को सम्मानित करते खेल मंत्री बैडमिंटन स्टार्स को सम्मानित करते खेल मंत्री

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 31 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 9:13 PM IST

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत को रजत पदक दिलाने वाली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और कांस्य पदक जीतने वाली सायना नेहवाल और क्वार्टर फाइनल में पहुंचे पुरुष खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत का गुरुवार को खेल मंत्री विजय गोयल ने सम्मान किया. खेल मंत्री ने साथ ही इस मौके पर भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद तथा सायना के कोच विमल कुमार को भी सम्मानित किया.

Advertisement

सिंधु को फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा ने बैडमिंटन के सबसे लंबे मुकाबलों से एक में मात दी थी. यह मैच एक घंटे 50 मिनट तक चला था. ओकुहारा ने ही सेमीफाइनल में सायना को मात देकर विश्व चैंपियनशिप में उनके सफर को कांस्य तक ही रोक दिया था.

श्रीकांत को क्वार्टर फाइनल में सोन वान हो ने मात दी थी. गोयल ने अपने आवास पर इन सभी का सम्मान किया. इस मौके पर ने कहा, "हमारे लिए यह खुशी का दिन है कि हम इन खिलाड़ियों का सम्मान कर रहे हैं, जिन्होंने हमारे देश का मान बढ़ाया है. हम विश्व चैंपियन हैं क्योंकि हमारे पास दो पदक हैं."

सिंधु ने इस मौके पर खेल मंत्री का धन्यवाद किया और कहा, "मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में देश के अंदर से काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलेंगे. फाइनल मैच काफी मुश्किल था और काफी लंबा भी."

Advertisement

सायना ने कहा, "मैं खेल मंत्री का शुक्रिया अदा करती हूं. वह हमेशा हमारा समर्थन करते हैं. चोट के बाद आकर इस तरह का प्रदर्शन करना मेरे लिए सकारात्मक पहलू है. हमारे देश में अब चैंपियन पैदा करना मुश्किल नहीं है एक दिन हम भी चीन, जापान की तरह चैंपियन निकालेंगे."

सायना के कोच विमल ने कहा, "बैडमिंटन इस देश में क्रिकेट के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल है. कई युवा खिलाड़ी इस समय जूनियर स्तर पर काफी अच्छा कर रहे हैं उम्मीद है कि वह चैंपियन बनकर उभरेंगे." गोपीचंद ने सिंधु, सायना के साथ बाकी टीम की भी सराहाना की.

विमल ने कहा, "बाकी की टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. मैं आश्वस्त हूं कि आने वाले दिनों में हमें कई बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिलेंगे."

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »