एशेज जीतकर कप्तानी छोड़ेंगे टिम पेन..? चाहते हैं ये दिग्गज दोबारा संभाले कमान

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने संकेत दिया है कि अगर उनकी टीम इस साल एशेज क्रिकेट सीरीज में इंग्लैंड को हरा देती है, तो वह कप्तानी से विदा ले लेंगे.

Advertisement
Tim Paine (Getty) Tim Paine (Getty)

aajtak.in

  • मेलबर्न,
  • 13 मई 2021,
  • अपडेटेड 12:23 PM IST
  • पेन ने दिया एशेज जीतने पर कप्तानी छोड़ने का संकेत
  • स्टीव स्मिथ को अगला कप्तान बनाए जाने की भी हिमायत की

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने संकेत दिया है कि अगर उनकी टीम इस साल एशेज क्रिकेट सीरीज में इंग्लैंड को हरा देती है, तो वह कप्तानी से विदा ले लेंगे. उन्होंने स्टीव स्मिथ को अगला कप्तान बनाए जाने की भी हिमायत की.

सत्र की शुरुआत में सितारों के बिना खेल रही भारतीय टीम के खिलाफ घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद से 36 साल के पेन पर कप्तानी से हटने का दबाव है. वहीं, स्मिथ 2018 के गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान थे.

Advertisement

पेन ने न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘निश्चित तौर पर मैं फैसले नहीं लेता, लेकिन मैंने जितना समय स्टीव की कप्तानी में खेला, वह शानदार था. स्मिथ तकनीक के धनी हैं.’

उन्होंने कहा, ‘वह बहुत कुछ मेरी तरह ही हैं. उन्हें काफी कम उम्र में कप्तानी सौंप दी गई, जिसके लिए वह तैयार नहीं थे. लेकिन जब तक मैं आया, वह परिपक्व हो गए थे. उसके बाद दक्षिण अफ्रीका वाली घटना (गेंद से छेड़छाड़) हो गई. लेकिन मैं उन्हें अगला कप्तान बनाए जाने का समर्थक हूं.'

पेन ने संकेत दिया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम अगर इस साल एशेज में इंग्लैंड को हरा देती है, तो वह पद छोड़ देंगे. उन्होंने कहा, ‘कम से कम अगले छह टेस्ट तक तो हूं. मुझे लगेगा कि समय सही है और हम एशेज में ऑस्ट्रेलिया का सफाया कर देते हैं, तो वह जाने का सही समय होगा.’

Advertisement

भारत के खिलाफ सीरीज के बारे में उन्होंने कहा, ‘वे आपका ध्यान हटाने में माहिर हैं. हम उसी में फंस गए. जैसे उन्होंने कहा कि वे गाबा नहीं जाएंगे तो हमें पता ही नहीं था कि हम कहां खेलेंगे. इससे हमारा फोकस हट गया.’

ऐसी अटकलें थीं कि भारतीय टीम उस दौरे पर ब्रिस्बेन में नहीं खेलना चाहती थी, लेकिन भारत ने खेला और आखिरी दिन मैच जीतकर इतिहास रच दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »