मैच फिक्सिंग मामले में टेनिस अंपायर और टूर्नामेंट निदेशक सस्पेंड

टेनिस इंटीग्रिटी यूनिट ने मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के आरोप में बेलारूस के चेयर अंपायर और यूनान के एक टूर्नामेंट निदेशक को निलंबित करके उन पर जुर्माना लगाया है.

Advertisement
Representational image (Getty) Representational image (Getty)

aajtak.in

  • लंदन,
  • 17 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

टेनिस ‘इंटीग्रिटी यूनिट’ ने मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के आरोप में बेलारूस के चेयर अंपायर और यूनान के एक टूर्नामेंट निदेशक को निलंबित करके उन पर जुर्माना लगाया है. अंपायर एलेक्सी इजोटोव को तीन साल के लिए निलंबित करने के साथ गुरुवार को उन पर 10,000 डॉलर (लगभग साढ़े सात लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया.

इजोटोव पर भ्रष्टाचार के लिए संपर्क किए जाने की सूचना नहीं देने और दूसरे अंपायरों से इसमें शामिल होने के लिए कहने का आरोप है. टेनिस ‘इंटेग्रिटी यूनिट’ ने कहा कि 22 साल के इजोटोव नवंबर 2019 में बेलारूस के मिंस्क में आईटीएफ महिला टूर्नामेंट में चेयर अंपायर के तौर पर काम कर रहे थे, जब उन्होंने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले के लिए संपर्क किए जाने की सूचना नहीं दी.

Advertisement

ये भी पढ़ें ...

इस मामले में टूर्नामेंट के निदेशक एंटोनिस कलिट्जकिस को 20 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया. उन पर 6,000 डॉलर (लगभग 90,000 रुपये) का जुर्माना लगाया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement