ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल में सानिया-डोडिज की जोड़ी

सानिया और डोडिज को यह मैच जीतने में एक घंटा और 10 मिनट लगे. उन्होंने पेस और हिंगिस को क्वार्टर फाइनल में 7-6, 6-3 से मात दी.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र / BHASHA

  • मेलबर्न,
  • 29 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

भारतीय टेनिस स्टार और क्रोएशिया के इवान डोडिज की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई जिन्होंने पिछले साल के चैम्पियन लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस को सीधे सेटों में हराया.

सानिया और डोडिज को यह मैच जीतने में एक घंटा और 10 मिनट लगे. उन्होंने पेस और हिंगिस को में 7-6, 6-3 से मात दी. अब उनका सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त एलेना वेसनीना और ब्रूनो सुआरेस से होगा.

Advertisement

44 मिनट में जीता पहला सेट
धीमी शुरूआत के बाद सानिया और डोडिज ने पहला सेट 44 मिनट में जीता. दूसरा सेट उनके लिए और भी आसान रहा.

सानिया में हिंगिस के साथ फाइनल में पहुंच गई है जहां उनका सामना चेक गणराज्य की सातवीं वरीयता प्राप्त आंद्रिया एच और लूसी राडेका से होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement