Saina Nehwal tweet: जिला पंचायत चुनाव में प्रचंड जीत की योगी सर को बधाई, साइना नेहवाल का ट्वीट

Saina Nehwal on UP Zila Panchayat Election: जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर साइना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रचंड जीत के लिए योगी आदित्यनाथ सर को हार्दिक बधाई'. 

Advertisement
साइना नेहवाल (Pc- @NSaina) साइना नेहवाल (Pc- @NSaina)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 04 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 3:55 PM IST
  • साइना नेहवाल ने सीएम योगी को दी बधाई
  • यूपी जिला पंचायत में बीजेपी जीत पर साइना का ट्वीट
  • कहा- बीजेपी की प्रचंड जीत

Saina Nehwal on UP Zila Panchayat Election: बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों (Zila Panchayat Election) में शानदार जीत के लिए बधाई दी है. साइना नेहवाल ने ट्वीट कर कहा कि 'प्रचंड जीत' के लिए दिल से बधाई, योगी आदित्यनाथ सर. 

साइना नेहवाल का ट्वीट 

बैडमिंटन चैंपियन ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रचंड जीत की हार्दिक बधाई सीएम योगी आदित्यनाथ सर.' बता दें कि साइना ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल जनवरी में ही बीजेपी को ज्वाइन किया किया था. 

Advertisement

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजे

दरअसल, बीते दिन यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजे आए हैं. इन चुनावों में बीजेपी को 75 में से 67 सीटों पर जीत हासिल हुई है. जिन 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने के लिए वोटिंग हुई, उनमें से एटा, संतकबीरनगर, आजमगढ़, बलिया, बागपत, जौनपुर और प्रतापगढ़ को छोड़कर सभी जिलों में बीजेपी के उम्मीदवारों को जीत मिली है. इसी जीत को लेकर साइना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रचंड जीत के लिए योगी आदित्यनाथ सर'' को हार्दिक बधाई'. 

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में विपक्ष का हाल 

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवारों ने एटा, बलिया, संतकबीरनगर और आजमगढ़ में जीत हासिल की है. जौनपुर में निर्दलीय, बागपत में आरएलडी और प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल के उम्मीदवार की जीत हुई है. 

Advertisement

इससे पहले 22 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन हुआ था जिसमें 21 पर बीजेपी और इटावा की सीट पर सपा के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी. इस तरह 67 जिलों में बीजेपी, पांच जिलों में सपा और 1-1 सीट पर जनसत्ता दल, आरएलडी और एक सीट पर निर्दलीय को जीत मिली. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »