दुबई वर्ल्ड सीरीज़ के अपने पहले मुकाबले में सिंधु ने दर्ज की जीत

उल्लेखनीय हैं कि ओलम्पिक रजत पदक विजेता सिंधु इस टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय चुनौती हैं, उनके साथ ग्रुप-बी में टूर्नामेंट की दूसरी वरीय यामागुची, चीन की सुन यू और स्पेन की कैरोलिन मारिन शामिल हैं.

Advertisement
पी.वी. सिंधु ने दर्ज की जीत पी.वी. सिंधु ने दर्ज की जीत

IANS

  • नई दिल्‍ली,
  • 15 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

भारत की अग्रणी महिला बैडमिटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने दुबई वर्ल्ड सुपर सीरीज टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में बुधवार को जीत हासिल की. सिंधु ने हमदान स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को एक घंटे तीन मिनट के भीतर 12-21, 21-8, 21-15 से मात देकर जीत हासिल की.

उल्लेखनीय हैं कि विजेता सिंधु इस टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय चुनौती हैं, उनके साथ ग्रुप-बी में टूर्नामेंट की दूसरी वरीय यामागुची, चीन की सुन यू और स्पेन की कैरोलिन मारिन शामिल हैं.

Advertisement

टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में सुन ने मारिन को 58 मिनट में 21-18, 24-22 से मात दी, सिंधु का ग्रुप-बी में अगला मुकाबला गुरुवार को सुन से होगा, वहीं मारिन की भिडंत यागामुची से होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »