फुटबॉल: बार्सिलोना के लिए आज अपना 600वां मैच खेलेंगे लियोनल मेसी

मेसी आज बार्सिलोना के लिए 600वां मैच खेलेंगे. इसी के साथ इस अग्रणी क्लब के लिए 600 या उससे अधिक मैच खेलने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे.

Advertisement
लियोनल मेसी लियोनल मेसी

विश्व मोहन मिश्र

  • बार्सिलोना,
  • 04 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:15 PM IST

अर्जेटीना के सुपरस्टार लियोनल मेसी आज सेविला के खिलाफ होने वाले मैच के लिए जब कैंप नोउ स्टेडियम में उतरेंगे तो यह बार्सिलोना के लिए यह उनका 600वां मैच होगा. इसी के साथ इस अग्रणी क्लब के लिए 600 या उससे अधिक मैच खेलने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे.

जावी हर्नांडेज (767) और आंद्रेस इनिएस्ता (642) ने ही बार्सिलोना के लिए मेसी से ज्यादा मैच खेले हैं. मेसी ने 16 अक्टूबर 2004 को बार्सिलोना के लिए पहला मैच खेला था.

Advertisement

आईएएनएस के अनुसार, मेसी ने क्लब के लिए अबतक दागे हैं और इस मामले में कोई खिलाड़ी उनके आस-पास भी नहीं है.

मेसी ने सेविल के खिलाफ 21 लीग मैचों में 23 गोल मारे हैं. मेसी के फॉर्म को देखते हुए ऐसा मुमकिन नहीं लगता कि वह शनिवार को गोल न करें.

बार्सिलोना स्पेनिश लीग में 28 अंकों के साथ शीर्ष पर मौजूद है जबकि सेविया 19 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. सेविया के खिलाफ होने वाले मैच में बार्सिलोना के आंद्रे गोम्स, डेम्बले और राफिन्हा चोट के कारण नहीं खेलेंगे.

सेविया को बार्सिलोना के खिलाफ पिछले 10 में से 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »