इस दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी को मिला था मैच फिक्स करने का ऑफर

दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई ने खुलासा किया है कि एक बार उन्होंने मैच फिक्सर की पेशकश को ठुकराया था और कहा कि मलेशिया के दो बैडमिंटन खिलाड़ियों के कथित फिक्सिंग के लिए जांच के दायरे में होने से वह ‘लज्जित’हैं.

Advertisement
डमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई डमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई

अमित रायकवार

  • कुआलालम्पुर,
  • 21 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई ने खुलासा किया है कि एक बार उन्होंने मैच फिक्सर की पेशकश को ठुकराया था और कहा कि मलेशिया के दो बैडमिंटन खिलाड़ियों के कथित फिक्सिंग के लिए जांच के दायरे में होने से वह ‘लज्जित’हैं. विश्व में दूसरे नंबर के खिलाड़ी ली ने कहा कि कुछ साल पहले उनसे पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया.

Advertisement

मलेशिया के न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार ली ने कहा, ‘मेरे लिए पैसा ही सब कुछ नहीं है. मेरे लिए राष्ट्रीय गौरव पहले आता है और इसे बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी है.' इस 35 वर्षीय खिलाड़ी का यह खुलासा पिछले सप्ताह की उस खबर के बाद आया है जिसमें कहा गया था विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) संदिग्ध मैच फिक्सिंग के लिए मलेशिया के दो खिलाड़ियों की जांच कर रहा है.

इन दोनों खिलाड़ियों को इस महीने के आखिर में सिंगापुर में बीडब्ल्यूएफ सुनवाई से गुजरना होगा और दोषी पाये जाने पर उनपर आजीवन प्रतिबंध भी लग सकता है. बैडमिंटन की दुनिया के लिए बेहद ही चौंकाने वाली खबर है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement