रियो ओलंपिक के अब तक केवल 50 फीसदी टिकट ही बिके

ब्राजील की सरकार अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक खेलों की टिकट की धीमी बिक्री के मामले पर काफी चिंतित हैं. देश के खेल मंत्री रिकाडरे लेसर ने इस बात को स्वीकार किया है. रियो ओलम्पिक 2016 के आयोजन में केवल पांच महीने शेष रह गए हैं.

Advertisement
रियो में पांच से 21 अगस्त तक ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा रियो में पांच से 21 अगस्त तक ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा

अभिजीत श्रीवास्तव

  • रियो डी जेनेरियो,
  • 05 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

ब्राजील की सरकार अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक खेलों की टिकट की धीमी बिक्री के मामले पर काफी चिंतित हैं. देश के खेल मंत्री रिकाडरे लेसर ने इस बात को स्वीकार किया है. रियो ओलम्पिक 2016 के आयोजन में केवल पांच महीने शेष रह गए हैं.

न्यूजपेपर ‘फोल्हा दे साओ पाउलो’ के साथ एक इंटरव्यू में लेसर ने घोषणा करते हुए बताया कि टिकटों की धीमी बिक्री के मामले में समाधान के लिए मंत्रालय के भीतर एक ‘टास्क फोर्स' पूरी तरह से समर्पित है. इसमें अभी एक समाधान यह है कि इन टिकटों को और विशेषकर पैरालम्पिक खेलों की टिकटों को स्कूलों में जाकर बांटा जाए.

Advertisement

लेसर ने कहा, ‘यह धारणा बनी है कि ब्राजील के लोग ओलम्पिक खेलों के प्रति अभी तक जागरूक नहीं हुए हैं. हम इसे बदलने के लिए कार्य कर रहे हैं. हमें लोगों को चेताना होगा कि वे इस खेल के लिए टिकटों को खरीदें.’

रियो 2016 आयोजन समिति के द्वारा हाल ही में दिए टिकटों की बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, ओलम्पिक खेलों की अब तक 50 फीसदी और पैरालम्पिक खेलों की 10 फीसदी टिकटों की बिक्री हो पाई है. लेसर ने कहा कि 2007 में रियो में पैन अमेरिकी और पैरापन अमेरिकी खेलों की टिकटों को पहले से ही स्कूलों के छात्रों को बांट दिया गया था.

इनपुटः IANS

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »