पुलिस थाने पहुंचा डोपिंग की साजिश का मामला, नरसिंह ने दर्ज कराई FIR

नरसिंह ने अपनी शिकायत में सोनीपत के साई सेंटर में ही प्रैक्टिस करने वाले जूनियर पहलवान का नाम पुलिस को बताया है.

Advertisement
नरसिंह यादव नरसिंह यादव

लव रघुवंशी / कपिल शर्मा

  • सोनीपत,
  • 28 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

डोपिंग में फंसे पहलवान नरसिंह यादव ने अपने खाने में प्रतिबंधित दवा मिलाने की शिकायत सोनीपत के राई पुलिस थाने में कराई है. पुलिस ने नरसिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी है.

सोनीपत के डीआईजी एच. एस. दून ने बताया कि राई पुलिस थाने में सेक्शन 328 और 120B के तहत मामला दर्ज किया गया है और जल्दी ही मामले से जुड़े तमाम लोगों से पूछताछ की जाएगी.

Advertisement

ने अपनी शिकायत में सोनीपत के साई सेंटर में ही प्रैक्टिस करने वाले जूनियर पहलवान का नाम पुलिस को बताया है. इसके साथ ही कहा है कि उसी ने धोखे से उसके खाने में प्रतिबंधित दवा मिलाई थी, जिसकी वजह से उसका डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement