IPL-14 के दोबारा शुरू होने से पहले KKR को झटका, नहीं खेलेगा ये दिग्गज गेंदबाज

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) -14 के दोबारा शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है. टीम का दिग्गज तेज गेंदबाज आईपीएल-14 के दूसरे हिस्से में उपलब्ध नहीं रहेगा.

Advertisement
IPL-14 के दूसरे हिस्से में नहीं खेलेंगे पैट कमिंस IPL-14 के दूसरे हिस्से में नहीं खेलेंगे पैट कमिंस

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2021,
  • अपडेटेड 11:18 PM IST
  • सितंबर-अक्टूबर में होगा IPL-14 का दूसरा हिस्सा
  • पैट कमिंस टूर्नामेंट के दूसरे हिस्से के लिए नहीं रहेंगे उपलब्ध

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) -14 के दोबारा शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस आईपीएल-14 के दूसरे हिस्से में उपलब्ध नहीं रहेंगे. ये जानकारी सिडनी मॉर्निंग हेराल्‍ड ने दी है. पैट कमिंस को 2020 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा था.

सिडनी मॉर्निंग हेराल्‍ड के मुताबिक, पैट कमिंस यूएई में होने वाले आईपीएल 2021 में उपलब्‍ध नहीं रहेंगे. कमिंस ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में हिस्‍सा नहीं लेने का कोई कारण नहीं दिया है. अखबार ने रिपोर्ट में कहा, 'कमिंस कई लाख डॉलर के आईपीएल अनुबंध के बावजूद पहले ही कह चुके हैं कि वह इस सत्र में टी20 टूर्नामेंट के लिए नहीं लौटेंगे.’

Advertisement

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को यूएई में सितंबर में आईपीएल की बहाली को मंजूरी दी जिसके 31 मैच बचे हैं. आयोजकों को इस महीने के शुरू में लीग को निलंबित करने के लिए बाध्य होना पड़ा, क्योंकि जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के अंदर ही कोविड-19 संक्रमण के कई मामले सामने आए.

अक्टूबर-नवंबर में भारत में टी20 विश्व कप खेला जाना है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) को भी इसे देखते हुए खिलाड़ियों के कार्यभार और जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के अंदर होने वाली थकान जैसे पहलुओं को देखना होगा. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़यों को कोविड-19 महामारी के कारण देश में यात्रा संबंधित पाबंदियों के कारण भारत से मालदीव के जरिए घर पहुंचने के बाद पृथकवास में रहना पड़ा था.

रिपोर्ट के अनुसार, ‘सीए को फैसला करना होगा कि क्या बायो-सुरक्षित बबल में और अधिक समय बिताना उसके खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य के हित में होगा या नहीं.’ इसमें लिखा गया, ‘सीए फैसला कर सकता है कि आईपीएल से खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी या नहीं, जिसका आयोजन भी यूएई में किया जा सकता है.’

Advertisement

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के क्रिकेट निदेशक एश्ले जाइल्स पहले ही कह चुके हैं कि जून के बाद व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यकम के कारण उसके खिलाड़ियों के टूर्नामेंट के बचे हुए हिस्से में उपलब्ध होने की संभावना नहीं है.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »