DC VS CSK IPL 2021 Prediction: महामुकाबले में किसकी होगी जीत? ये हो सकती है CSK-DC की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का पहला क्वालिफायर आज हो रहा है. दोनों टीमें मैच जीतकर फाइनल की टिकट कटवाना चाहेंगी.

Advertisement
IPL 2021, CSK vs DC IPL 2021, CSK vs DC

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST
  • चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रैना की फिटनेस चिंता
  • दिल्ली कैपिटल्स क्या टीम में करेगी कोई बदलाव?

CSK Vs DC Playing 11: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रविवार की शाम को आईपीएल 2021 का पहला प्लेऑफ खेला जाना है. दोनों टीमें फाइनल में अपनी सीट पक्की करने के लिए जीत के इरादे से उतरेंगी. महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत की टीमें इस आईपीएल में दो बार आमने-सामने आई हैं और दोनों ही बार दिल्ली ने मुकाबला जीता है.

ऐसे में अब ये देखना होगा कि क्वालिफायर मुकाबला जीतने के लिए टीमें किस रणनीति से उतरती हैं. साथ ही किन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलती है. 

अगर चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो सुरेश रैना का फिट ना होना टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता रहा है. इसके अलावा अब सैम कुरेन भी चोटिल होने की वजह से वापस लौट गए हैं. चेन्नई इससे पहले भी एक मैच में सैम कुरेन और दूसरे मैच में ड्वेन ब्रावो को खिला रही थी. ऐसे में क्या चेन्नई अपनी पुरानी टीम के साथ उतरती है या फिर कुछ बदलाव करती है, इसपर नज़र रहेगी. 

Advertisement


ये हो सकती है चेन्नई की प्लेइंग 11: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डू प्लेसिस, मोइन अली, अंबति रायडू, रॉबिन उथप्पा, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेज़लवुड

(सुरेश रैना अगर फिट होते हैं तो वो रॉबिन उथप्पा की जगह आ सकते हैं)

अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम अभी तक पूरे टूर्नामेंट में बेहतर करती आई है लेकिन आखिरी लीग मैच को हार गई थी. ऐसे में देखना होगा कि क्या ऋषभ पंत इस बड़े मुकाबले में कोई बदलाव करते हैं या नहीं. दिल्ली के लिए मुश्किल ये रही कि मार्कस स्टोइनस फिट नहीं हैं, ऐसे में क्या वो बड़े मैच के लिए वापसी करते हैं या नहीं इसपर भी नजर रखनी होगी. 

ये हो सकती है दिल्ली की प्लेइंग 11: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, शिमरॉन हेटमायर, रिपल पटेल, अक्षर पटेल, रवि अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, आवेश खान 

Advertisement


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement