FIFA में मची खलबली... वर्ल्ड कप में जिसकी चीख ने मचा रखा है तूफान, खुल गया उस मिस्ट्री गर्ल का हर राज

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेक्सिको की जीत के साथ एक फैन का जुनून भी सोशल मीडिया पर छा गया. H-Town Girl के नाम से मशहूर ओलिविया बेथेल का मेक्सिको-साउथ कोरिया मैच के दौरान जोशीला अंदाज वायरल हो गया. मेक्सिको के रंगों में सजी ओलिविया की एनर्जी, उनका जश्न और फुटबॉल के प्रति दीवानगी ने उन्हें वर्ल्ड कप की सबसे चर्चित फैन्स में शामिल कर दिया.

Advertisement
फीफा की सबसे वायरल फैन... जिसने मचा दिया बवाल! फीफा की सबसे वायरल फैन... जिसने मचा दिया बवाल!

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मैदान पर गोल हो रहे हैं, रिकॉर्ड बन रहे हैं... लेकिन इन दिनों एक ऐसी फैन की चर्चा है, जिसने अपने जश्न से पूरे टूर्नामेंट में अलग ही रंग भर दिया है. मैक्सिको का मैच हो और कैमरे इस फैन को ना खोजें... ऐसा शायद ही हो.

हरे-लाल-सफेद रंगों में सजी, चेहरे पर जुनून, आंखों में जीत की चमक और आवाज में ऐसा तूफान कि पूरा स्टेडियम गूंज उठे.

Advertisement

आखिर कौन है ये फैन...? जिसकी एक चीख सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

ये हैं ओलिविया बेथेल, जिन्हें दुनिया H-Town Girl के नाम से जानती है.

गोल हुआ और स्टेडियम में गूंजा 'MEXICOOOOOO!'

शुक्रवार को ग्वादालाहारा में मेक्सिको और साउथ कोरिया के बीच मुकाबला चल रहा था. मैच बराबरी पर था. तनाव अपने चरम पर था. फिर आया 50वां मिनट... लुइस रोमो ने गोल दाग दिया. और इसके बाद जो हुआ, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था.

ओलिविया अपनी सीट से उछलीं. हाथ हवा में उठे. चेहरे पर खुशी और आंखों में आंसू. फिर निकली वो आवाज जिसने पूरे स्टेडियम को अपना बना लिया- 'MEXICOOOOOOOOOO!'

उनका जश्न ऐसा था कि आसपास बैठे फैन्स भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके.किसी ने उन्हें नाम दे दिया-
'La Reina del Estadio' यानी स्टेडियम की रानी.

Advertisement

वायरल हुआ ये वीडियो मेक्सिको और साउथ कोरिया के मुकाबले के दौरान ग्वादालाहारा के मशहूर Estadio Akron के आसपास बने फैन जोन में कैद किया गया. ओलिविया बेथेल ने खुद इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसके बाद उनका अंदाज देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया. मैच के रोमांच के बीच मेक्सिको के रंगों में सजी ओलिविया की अदाएं, उनका जबरदस्त कॉन्फिडेंस और टीम के लिए दीवानगी ने फैन्स का ध्यान खींच लिया. देखते ही देखते वो सिर्फ स्टेडियम की एक फैन नहीं रहीं, बल्कि वर्ल्ड कप की वायरल सनसनी बन गईं.

Olivia Bethel (Instagram @thehtowngirl)

सिर्फ खूबसूरती नहीं, जुनून है पहचान

ओलिविया की लोकप्रियता सिर्फ उनके ग्लैमरस अंदाज की वजह से नहीं है. ह्यूस्टन की रहने वाली ओलिविया एक कंटेंट क्रिएटर हैं और मेक्सिको फुटबॉल टीम की जबरदस्त फैन हैं.

मैच के दौरान उनका अंदाज अलग होता है. कभी मेक्सिको के रंगों में रंगी नजर आती हैं, कभी झंडा लहराते हुए, तो कभी अपनी आवाज से पूरे स्टेडियम का माहौल बदल देती हैं.

उनकी एनर्जी ही उनकी पहचान बन चुकी है. इस वर्ल्ड कप में पहले भी छा चुकी हैं

मेक्सिको ने जब टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर शानदार शुरुआत की थी, तब भी ओलिविया का वीडियो वायरल हुआ था.

Advertisement

हरे रंग की जर्सी में वो कूदती, नाचती और टीम को चीयर करती दिखी थीं. उनका जश्न देखकर ऐसा लगा जैसे स्टेडियम में मैच नहीं, जुनून का विस्फोट हो गया हो.

Olivia Bethel (Instagram @thehtowngirl)

एक फैन... जो बन गई वर्ल्ड कप की कहानी

आज ओलिविया सिर्फ एक दर्शक नहीं हैं. वो उस जुनून की तस्वीर बन चुकी हैं, जो फुटबॉल को दुनिया का सबसे बड़ा खेल बनाता है. क्योंकि कई बार वर्ल्ड कप की सबसे यादगार तस्वीर मैदान पर नहीं...किसी एक फैन के चेहरे पर मिलती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »