France vs Australia FIFA World Cup 2022: मौजूदा चैम्पियन फ्रांस की धमाकेदार शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से रौंदा

मौजूदा चैम्पियन फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है. अल जनाब स्टेडियम में हुए ग्रुप-डी के मुकाबले में फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से पराजित कर दिया. फ्रांस टीम की जीत के हीरो अनुभवी खिलाड़ी ओलिवर गिरोड रहे जिन्होंने दो मौके पर बॉल को गोलपोस्ट में भेजा.

Advertisement
ओलिवर गिरोड ओलिवर गिरोड

aajtak.in

  • दोहा,
  • 23 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:27 AM IST

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में फ्रांस ने अपने अभियान का शानदार आगाज किया है. मंगवार (22 नवंबर) की देर रात अल जनाब स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-डी के मुकाबले में 2018 की चैम्पियन टीम फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से पराजित कर दिया. फ्रांस टीम की जीत के हीरो अनुभवी स्ट्राइकर ओलिवर गिरोड रहे जिन्होंने मैच में कुल दो गोल अपने नाम किए.

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की रही शानदार शुरुआत

मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी शानदार रही और उसने खेल के नौवें मिनट में ही मिनट में गोल कर दिया. कंगारू टीम के लिए यह गोल क्रेग गुडविन ने मैथ्यू लेकी के एक खूबसूरत क्रॉस पर किया. तीन मिनट बाद फ्रांस के लिए एक दुखद घटना घटी जब लेफ्ट-बैक लुकास हर्नांडेज का घटना मुड़ गया जिसके चलते उन्हें स्ट्रेचर पर लादकर पिच से बाहर ले जाया गया. फ्रांस आखिकार 27वें मिनट में गोल करने में कामयाब रहा.

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup)

फिर रेबियोट-गिरोड ने कराई वापसी

यह गोल एड्रियन रेबियोट ने सबस्टीट्यूट खिलाड़ी थियो हर्नांडेज के बेहतरीन क्रांस पर हेडर के जरिए किया. खास बात यह है कि 2018 विश्व कप विजेता टीम का रेबियोट हिस्सा नहीं थे, लेकिन चार साल बाद उन्होंने अपनी टीम की ओर से पहला गोल दाग दिया. फिर खेल के 32वें मिनट में ही फ्रांस को दूसरा गोल मिल गया. अबकी बार ये गोल ओलिवर गिरोड ने किया. इस गोल में भी रेबियोट का अहम रोल रहा जिन्होंने गिरोड को एक बेहतरीन पास दिया था. पहले हाफ में इसके बाद कोई गोल नहीं हुआ यानी कि हाफटाइम तक स्कोर 2-1 से फ्रांस के पक्ष में था.

Advertisement

दूसरे हाफ में पूरी तरह रहा फ्रांस का दबदबा

अब कंगारू फैन्स को उम्मीद थी कि मैच के दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया फिर से मोमेंटम बना पाएगा लेकिन एमबाप्पे, ग्रीजमैन, डेम्बेले और गिरोड के सामने उसकी एक नहीं चली. खेल के 68वें मिनट में स्टार खिलाड़ी किलियन एमबाप्पे ने डेम्बेले के क्रॉस पर हेडर के जरिए गोल में तब्दील कर दिया. ऐसे में फ्रांस की लीड बढ़कर 3-1 की हो गई थी.

तीन मिनट बाद ही यानी कि 71वें मिनट में ओलिवर गिरोद ने फ्रांस की बढ़त 4-1 से कर दी. गिरोद ने एमबाप्पे के क्रॉस पर हेडर के सहारे यह गोल किया था. इस गोल के साथ ही गिरोड ने फ्रांस के लिए सबसे ज्याद गोल दागने के मामले में थिएरी हेनरी की बराबरी कर ली. हेनरी और गिरोड के नाम पर अब 51-51 गोल हैं.

The reigning champs are up and running 🔥 |

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup)

यही नहीं 36 वर्षीय ओलिवर गिरोड फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी एक मैच में दो गोल दागने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए. यह रिकॉर्ड कैमरून के रोजर मिल्ला के नाम पर है जिन्होंने 1990 के वर्ल्ड कप में कोलंबिया के खिलाफ दो गोल दागे थे. उधर मैच में दोनों टीमों की ओर से कोई और गोल नहीं हो पाया. इस तरह फ्रांस ने 4-1 से यह मैच अपने नाम कर लिया.

Advertisement

ये थी दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन:

फ्रांस: ह्यूगो लोरिस (गोलकीपर), बेंजामिन पावर्ड, दयोट उपामेकानो, इब्राहिम कोनाटे, लुकास हर्नांडेज, ऑरेलियन तचौमेनी, एड्रियन रेबियोट, ओस्मान डेम्बेले, एंटोनी ग्रीजमैन, किलियन एमबाप्पे, ओलिवर गिरोड.

ऑस्ट्रेलिया: मैट रयान (गोलकीपर), एन. एटकिंसन, हैरी साउटर, काई रोल्स, अजीज बेहिच, आरोन मूय, रिले मैक्ग्री, जैक्सन इरविन, मैथ्यू लेकी, मिचेल ड्यूक, क्रेग गुडविन.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »