Advertisement

फीफा वर्ल्ड कप 2026

FIFA वर्ल्ड कप की सबसे हॉट फैन... स्टेडियम पहुंची तो मच गया बवाल

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:02 AM IST
  • 1/6

फुटबॉल वर्ल्ड कप-2026 में जहां मैदान पर इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, वहीं स्टैंड्स में एक बार फिर क्रोएशिया की सुपरफैन इवाना नॉल ने सारी लाइमलाइट लूट ली. अपनी बोल्ड और ग्लैमरस मौजूदगी के लिए मशहूर इवाना मैच शुरू होने से पहले ऐसे अंदाज में नजर आईं कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं. इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स वाली इवाना को कई प्रशंसकों ने 'वर्ल्ड कप की सबसे ग्लैमरस फैन' तक बता दिया. (Photo, Getty)

  • 2/6

33 साल की इवाना नॉल ने क्रोएशिया की पारंपरिक लाल-सफेद चेकर्ड थीम वाला डीप-नेक टॉप पहनकर स्टेडियम में एंट्री की. उन्होंने स्टैंड्स में हाथों से हार्ट शेप बनाकर तस्वीरें खिंचवाईं और फिर उन्हें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'Croatia, let's gooo.'  (Photo, Getty)
 

  • 3/6

इवाना को 2022 के कतर वर्ल्ड कप के दौरान दुनियाभर में पहचान मिली थी. उस टूर्नामेंट में उनकी स्टाइलिश और आकर्षक मौजूदगी ने उन्हें सोशल मीडिया स्टार बना दिया था. आज उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं और वह मॉडलिंग के साथ-साथ डीजे के तौर पर भी काम कर रही हैं. (Photo, Getty)

Advertisement
  • 4/6

उनकी नई तस्वीरों पर फैन्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं. किसी ने उन्हें 'वंडर वुमन' कहा तो किसी ने 'वर्ल्ड की सबसे हॉट फुटबॉल फैन' का खिताब दे दिया. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगर इंग्लैंड के खिलाड़ी इन तस्वीरों को देख लें तो उनका ध्यान मैच से भटक सकता है. (Photo, Getty)

  • 5/6

मैच से पहले इवाना ने क्रोएशिया थीम वाली बिकिनी टॉप में डीजे परफॉर्मेंस भी दी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए गए. इवाना अब उम्मीद कर रही हैं कि क्रोएशिया एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप फाइनल तक का सफर तय करे, जैसा उसने 2018 में किया था. (Photo, Instagram/@knolldoll)

  • 6/6

क्रोएशियाई टीम के प्रति उनकी दीवानगी और ग्लैमरस अंदाज ने उन्हें फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित फैन्स में शामिल कर दिया है. मैदान पर खिलाड़ियों का खेल चर्चा में रहा, लेकिन स्टैंड्स में इवाना नॉल ने भी सुर्खियों का बड़ा हिस्सा अपने नाम कर लिया. Photo, Instagram/@knolldoll)

Advertisement
Advertisement
Advertisement