स्पेनिश फुटबॉल टीम के लिए खेलने के बारे में सोचा नहीं: मेसी

मेसी ने कहा कि जब वह 15 या 16 साल के थे, तब उन्हें स्पेन की अंडर-17 फुटबॉल टीम ने टीम में जगह देना का प्रस्ताव दिया था.

Advertisement
लियोनेल मेसी (Getty Images) लियोनेल मेसी (Getty Images)

तरुण वर्मा

  • ब्यूनस आयर्स,
  • 30 मई 2018,
  • अपडेटेड 7:50 AM IST

अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान लियोनेल मेसी ने कहा कि उन्होंने एक मिनट के लिए भी स्पेन की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए खेलने के बारे में नहीं सोचा. मेसी का कहना है कि अपने पड़ोसी देश की टीम के लिए खेलना एक अनूठा अनुभव होगा.

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, अर्जेंटीना के चैनल 'चैनल 13' को दिए एक इंटरव्यू के दौरान मेसी ने कहा, 'मैं अपने दोस्त से बात कर रहा था और उसने मुझसे कहा कि देखो अगर तुम स्पेन में रह रहे हो, तो तुम पहले से ही वर्ल्ड चैंपियन हो.'

Advertisement

मेसी ने कहा कि जब वह 15 या 16 साल के थे, तब उन्हें स्पेन की अंडर-17 फुटबॉल टीम ने टीम में जगह देना का प्रस्ताव दिया था. एक किशोर खिलाड़ी के रूप में मेसी अपने गृहनगर रोसारियो से निकलकर बार्सिलोना क्लब में शामिल हुए.

इस क्लब में उन्होंने कई जीत हासिल की. इस कारण से मेसी ने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि अगर वह भविष्य में यूरोप में खेलना जारी रखेंगे, तो वह किसी अन्य टीम के साथ नहीं बल्कि उसी टीम के साथ रहेंगे, जिसके साथ उन्होंने अपना पूरा करियर बिताया है.

इसके अलावा लियोनेल मेसी ने कहा है कि उन्हें अपनी टीम अर्जेंटीना पर भरोसा है और वह शांत तरीके स्वभाव से टूर्नामेंट में भाग लेगी. उन्होंने कहा कि वह खिताबी जीत की गारंटी नहीं ले सकते, क्योंकि उनका मानना है कि केवल वे ही यहां सर्वश्रेष्ठ नहीं है बल्कि और भी टीमें टक्कर में हैं.

Advertisement
मेसी ने कहा, "वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज करना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि शांत रहने से आपको अन्य टीमों के साथ मुकाबला करने में आसानी होगी. यह ग्रुप आसान नहीं है.'

उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना 21 जून को क्रोएशिया और 26 जून को नाइजीरिया के साथ होने वाले मैचों में भी शांत स्वभाव के साथ उतरेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement