भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और मौजूदा कोच गौतम गंभीर का विवाद से पुराना नाता रहा है. दोनों ही खिलाड़ियों को कई बार मैदान पर एक-दूसरे के साथ झड़प करते हुए देखा जा चुका है.
विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच आईपीएल में हुई नोकझोंक आज भी फैन्स के दिलों में ताजा है. साल 2013 के मुकाबले से लेकर 2023 तक दोनों दिग्गजों का गुस्सा कई बार मैदान पर दिखा है. अब पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने जियो स्टार के शो चीकी सिंगल्स पर इस भिड़ंत के पीछे की वजह को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
अनिल चौधरी के मुताबिक दिल्ली और उत्तर भारत से आने वाले खिलाड़ियों के खेलने का अंदाज ही आक्रामक होता है. उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि ऐसा कुछ होगा, क्योंकि उत्तर भारत के सभी खिलाड़ी आक्रामकता के साथ खेलते हैं. मैंने लोकल क्रिकेट भी खेला है और हमारे खिलाड़ी हमेशा ऐसे ही खेले हैं. अगर वे उस एग्रेशन के साथ न खेलें तो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बाहर नहीं आ पाता. हालांकि, इसकी एक सीमा होनी चाहिए और उसे पार नहीं किया जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें- इस भारतवंशी क्रिकेटर पर ICC का तगड़ा एक्शन, मैच फिक्सिंग के मामले में लगा 8 साल का बैन
कोहली को लेकर क्या बोले अंपायर अनिल चौधरी
पूर्व अंपायर ने विराट कोहली का बचाव करते हुए कहा कि विराट के मन में किसी के प्रति कोई दुश्मनी की भावना नहीं होती है. बचपन से ही विराट के मैचों में अंपायरिंग कर चुके चौधरी ने कहा कि विराट मैदान पर काफी एग्रेशन के साथ रहते हैं. अगर अंपायर का फैसला सही हो तो वे थम्स-अप भी देते हैं और ओवरों के बीच आकर कंधे पर हाथ भी रखते हैं. खेल को बोरिंग होने से बचाने के लिए ऐसे खिलाड़ियों का होना बेहद जरूरी है. अनिल चौधरी के मुताबिक जब गंभीर-कोहली के बीच मैदान में कहासुनी हुई तो उन्हें इस बात का एहसास था कि कुछ बड़ा होने वाला है.
गंभीर-कोहली में मैदान पर हुई है झड़प
साल 2013 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मैच के दौरान विराट के आउट होने के बाद गंभीर से तीखी बहस हो गई थी. जिसे पूर्व क्रिकेटर रजत भाटिया ने शांत कराया था. ठीक 10 साल बाद IPL 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में नवीन-उल-हक और गंभीर के साथ विराट की झड़प ने एक बार फिर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी थी.
ये भी पढ़ें- 'फ्लावर नहीं, फायर हूं मैं....' DPL में इस पूर्व CSK स्टार ने मचाया कोहराम, चौके-छक्के की बारिश कर टीम को दिलाई जीत
सहवाग का स्टीव बकनर को करारा जवाब
इसी शो में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने वीरेंद्र सहवाग का एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सचिन तेंदुलकर को लगातार गलत आउट दिए जाने से नाराज सहवाग ने स्क्वायर लेग पर खड़े अंपायर स्टीव बकनर से सीधे कह दिया था कि स्टीव, आपकी उम्र कितनी है? 52 या 53? आप न सुन सकते हैं, न देख सकते हैं, आपको संन्यास ले लेना चाहिए!
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क