टीम इंडिया ने इंग्लैंड में फहराया तिरंगा, कोहली ने दीं शुभकामनाएं

देश को आजादी मिले आज 71 साल पूरे हो गए हैं. खेल जगत में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम है. इस अवसर पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड में तिरंगा फहराया और बधाइयां दीं.

Advertisement
टीम इंडिया (ट्विटर) टीम इंडिया (ट्विटर)

विश्व मोहन मिश्र

  • लंदन,
  • 15 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

टीम इंडिया ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को ताज लंदन में तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया. इस मौके पर भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने झंडोत्तोलन किया.

इस दौरान कप्तान विराट कोहली सहित भारतीय टीम के सारे खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टाफ मौजूद रहे. झंडोत्तोलन के बाद विराट ने भारतीय टीम की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

Advertisement

भारतीय टीम के खिलाड़ियों और कोच रवि शास्त्री ने भी ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं और तस्वीरें शेयर की हैं.

टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही है. दौरे का तीसरा टेस्ट 18 अगस्त से नॉटिंघम के टेंट ब्रिज में खेला जाएगा. अब टीम इंडिया के समक्ष सीरीज बचाने की बड़ी चुनौती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »