रणजी ट्रॉफी जीत टीम इंडिया के लिए खेलने जितनी बड़ी है: फैज फजल

रणजी के चैंपियन कप्तान फैज फजल उस भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसने 2016 में जिंबाब्वे का दौरा किया था.

Advertisement
विदर्भ टीम विदर्भ टीम

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 02 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST

विदर्भ के कप्तान फैज फजल ने अपनी टीम की पहली रणजी ट्रॉफी जीत को अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि करार दिया जिसे वह जिंबाब्वे के खिलाफ एकमात्र वनडे में भारत के प्रतिनिधित्व करने जितना बड़ा मानते हैं.

विदर्भ ने दिल्ली को नौ विकेट से हराकर देश के प्रीमियर घरेलू टूर्नामेंट का खिताब जीतकर क्षेत्र के क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया.

Advertisement

भारत के लिए वनडे खेल चुके हैं फैज

फैज फजल उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने 2016 में जिंबाब्वे का दौरा किया था और अपने करियर के एकमात्र वनडे मैच में इस 32 वर्षीय बल्लेबाज ने पारी का आगाज करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली थी.

उन्होंने कहा, 'रणजी ट्रॉफी जीतना मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी. मैं जानता हूं कि भारत के लिए खेलना व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए बड़ी चीज थी.'

रणजी ट्रॉफी जीतना बड़ी उपलब्धि

फजल ने कहा, 'मैं हमेशा ही टीम-मैन रहा हूं. टीम के लिए ट्रॉफी जीतना मेरे लिए बड़ी चीज है. मैं अपने उम्र ग्रुप के क्रिकेट दिनों से विदर्भ की कप्तानी कर रहा हूं और एक रणजी टीम की अगुवाई करना आसान चीज नहीं है.'

उन्होंने कहा, 'यह जीत परीकथा से कम नहीं है. इस अहसास को बयां नहीं किया जा सकता. क्रिकेटर के तौर पर हमने हमेशा ही रणजी ट्रॉफी जीतने का ख्वाब देखाा था. यह हमारे करियर की बड़ी चीज है.'

Advertisement

फजल ने कहा, 'आज यह हो गया और मैं बहुत खुश हूं. मेरे लिए हम सातवें आसमान पर हैं. लेकिन हमें जमीं पर आकर कल अपना काम शुरू करना होगा.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement