वैभव सूर्यवंशी बदलेंगे गियर... श्रीलंका दौरे पर दिखेगा 'वनडे मोड', गेंदबाजों की शामत तय!

आईपीएल के 19वें सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया को अपना ‘बीस्ट मोड’ दिखाया था. अब श्रीलंका में वह दुनिया को यह दिखाना चाहते हैं कि वह सिर्फ छक्के मारने वाले बल्लेबाज नहीं, बल्कि हर फॉर्मेट में मैच जिताने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी अब श्रीलंका दौरे पर मचाएंगे धमाल. (Photo: Getty Images) वैभव सूर्यवंशी अब श्रीलंका दौरे पर मचाएंगे धमाल. (Photo: Getty Images)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में वैभव सर्यवंशी ने जिस तरह गेंदबाजों पर हमला बोला, उसने दुनिया भर के क्रिकेट एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया. 237.30 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से वैभव ने 776 रन बनाए, जिसमें 72 छक्के शामिल रहे. वैभव ने आईपीएल 2026 को पूरी तरह अपने नाम कर लिया.

लेकिन अब वही वैभव सूर्यवंशी अचानक बदलने वाले हैं. जो बल्लेबाज आईपीएल में हर गेंद को स्टैंड्स में भेज रहा था, अब वही बल्लेबाज ‘ग्राउंड शॉट्स’ खेलने की बात कर रहा है क्योंकि अगला मिशन T20 नहीं, बल्कि 50 ओवर्स क्रिकेट है. भारत-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर रवाना होने से पहले वैभव ने साफ कर दिया है कि फैन्स को अब उनका बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिलेगा.

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में वैभव सूर्यवंशी ने कहा, 'नीचे खेलना पड़ेगा क्योंकि अगला टूर ओडीआई का है ना. रेड बॉल से बहुत प्रैक्टिस की है, किसी ने देखा नहीं. अब मैं ग्राउंड शॉट्स ज्यादा खेलूंगा, आप देखना.' यह बयान इसलिए बेहद खास है क्योंकि आईपीएल में वैभव को देखकर कई लोगों ने उन्हें सिर्फ 'पावर हिटर' मान लिया था. लेकिन असलियत इससे कहीं बड़ी है. वैभव अब पावर हिंटिंग के साथ-साथ सिंगल-डबल पर भी फोकस करेंगे.

वैभव बनेंगे ऑल फॉर्मेट क्रिकेटर!
पूरे आईपीएल सीजन में वैभव ने सिर्फ छक्के ही नहीं लगाए, बल्कि कई पारियों में अपनी मैच समझ भी दिखा. शुरुआती ओवर्स में गेंदबाजों कुछ सम्मान देना, पारी को संभालना और फिर अचानक गियर बदल देना- यह उनकी बल्लेबाजी का सबसे खतरनाक पहलू बनकर सामने आया. गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ क्वालिफायर-2 में उनकी 47 गेंदों पर 96 रनों की पारी इसका सबसे बड़ा उदाहरण रही. विकेट गिर रहे थे, गेंदबाज लगातार बाउंसर मार रहे थे, लेकिन वैभव ने पहले खुद को सेट किया और फिर मैच का रुख बदलने की कोशिश की. यही वजह है कि अब क्रिकेट एक्सपर्ट्स उन्हें सिर्फ T20 स्टार नहीं, बल्कि 'ऑल फॉर्मेट सुपरस्टार' मानने लगे हैं.

Advertisement

दरअसल, वैभव का 50 ओवर क्रिकेट रिकॉर्ड पहले से ही शानदार रहा है. इस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. फाइनल में उन्होंने 175 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था. वह बिहार के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में भी खेल चुके हैं और सीनियर गेंदबाजों के खिलाफ रन बना चुके हैं. यानी लंबी पारी खेलना उनके लिए कोई नई बात नहीं है.

अब भारत-ए टीम के साथ श्रीलंका में होने वाली ट्राई-सीरीज उनके करियर का अगला बड़ा टेस्ट होगी. यहां भारत-ए का मुकाबला श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए से होगा. पहले इस टीम में रियान पराग जैसे खिलाड़ी भी अहम भूमिका निभाने वाले थे, लेकिन वो चोट के कारण बाहर हो चुके हैं. हालांकि राजस्थान रॉयल्स (RR) के उनके साथी युद्धवीर सिंह चरक टीम में मौजूद रहेंगे.

ट्राई सीरीज का शेड्यूल
♦ 09 जून: इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए
♦ 11 जून: इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए
♦ 13 जून: अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए
♦ 15 जून: इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए
♦ 17 जून: इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए
♦ 19 जून: अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए
♦ 21-जून: फाइनल

भारत-ए का फुल स्क्वॉड: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अरशद खान, अंशुल कम्बोज और अनुकूल रॉय.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »