श्रीलंका क्रिकेट में उथल-पुथल, खिलाड़ी बोले- मैच फिक्सिंग की जांच हो

श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने मौजूदा राष्ट्रीय टीम पर लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोपों की तुरंत जांच की मांग की है.

Advertisement
श्रीलंकन क्रिकेट टीम श्रीलंकन क्रिकेट टीम

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली ,
  • 23 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने पूर्व खिलाड़ी प्रमोद्या विक्रमसिंघे द्वारा मौजूदा राष्ट्रीय टीम पर लगाये गए मैच फिक्सिंग के आरोपों की तुरंत जांच की मांग की है.

श्रीलंकाई क्रिकेट के अनुसार, ‘‘श्रीलंका क्रिकेट को लिखी इस याचिका में कप्तान दिनेश चांडीमल और उपुल थरंगा समेत कई क्रिकेटरों के हस्ताक्षर हैं.

इस याचिका में उन्होंने ध्यान दिलाया है कि विक्रमसिंघे द्वारा एक निजी चैनल को दिए गए बयान अपमानजनक हैं, जिससे आम जनता को उनके बारे (खिलाड़ियों के बारे में) में संदेह पैदा होता है. ’’

Advertisement

साल 1996 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य विक्रमसिंघे ने कहा था कि श्रीलंकाई टीम के कुछ क्रिकेटरों ने पैसे के लिए मैच फिक्स किया था. खिलाड़ियों ने इस याचिका में विक्रमसिंघे को अपने आरोप साबित करने की चुनौती दी है.

आपको बता दें कि इस साल जिंबाब्वे के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के दौरान खिलाड़ियों पर फिक्सिंग के आरोप लगाए गए थे. पूर्व चयनकर्ता विक्रमसिंघे ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर जिंबाब्वे के खिलाफ चौथे वनडे मैच में टीम की हार पर संदेह करते हुए, फिक्सिंग के आरोपों को लगाया था.

श्रीलंकाई टीम जिंबाब्वे के खिलाफ चौथा वनडे डकवर्थ लुईस के कारण हार गई थी और साथ में उन्हें सीरीज भी गंवानी पड़ी. श्रीलंका टीम ने पहली बार जिंबाब्वे के खिलाफ कोई सीरीज हारी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »