PSL के लिए स्मिथ ने लगाई शर्त, पाकिस्तान में खेलने से किया इनकार

स्मिथ के अलावा कई अन्य स्टार विदेशी खिलाड़ी भी कराची में होने वाले फाइनल सहित आठ मैचों में पीएसएल के अंतिम चरण के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे.

Advertisement
ग्रीम स्मिथ (ट्विटर) ग्रीम स्मिथ (ट्विटर)

विश्व मोहन मिश्र

  • कराची,
  • 10 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के दागी पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के चौथे सत्र के लिए सशर्त उपलब्धता जताई है. उन्होंने जोर देकर कहा है कि वह सिर्फ संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले मैचों में खेलेंगे तथा प्ले ऑफ और फाइनल के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे.

इस साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के लिए 12 महीने के प्रतिबंध का सामना कर रहे स्मिथ को दुनियाभर की टी-20 लीग में खेलने की स्वीकृति है.

Advertisement

उनका प्रतिबंध इंग्लैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप से पूर्व खत्म होगा और यह बल्लेबाज पहली बार पीएसएल के लिए उपलब्ध होगा.

पीएसएल सचिवालय के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार स्मिथ के अलावा कई अन्य स्टार विदेशी खिलाड़ियों ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह कराची में होने वाले फाइनल सहित आठ मैचों में पीएसएल के अंतिम चरण के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे.

सूत्र ने कहा, ‘स्मिथ और इन खिलाड़ियों ने कहा कि वे सिर्फ यूएई में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे.’ दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स भी पीएसएल में पहली बार हिस्सा लेंगे, लेकिन सिर्फ दो हफ्ते के लिए और वह भी सिर्फ यूएई चरण में.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »