स्मिथ के आंसुओं से पिघला क्रिकेट जगत, रोहित शर्मा ने जताई सहानुभूति

वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक स्टीव स्मिथ को इस तरह रोता देख क्रिकेट जगत ने उनसे सहानुभूति जताई है.

Advertisement
रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ

तरुण वर्मा

  • सिडनी,
  • 29 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 10:32 PM IST

स्टीव स्मिथ ने गुरुवार को सिडनी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दक्षिण अफ्रीका में बॉल टेंपरिंग की पूरी जिम्मेदारी ली और कहा कि वह काफी निराश हैं और पूरी जिंदगी उन्हें इस घटना का मलाल रहेगा.

निराश स्मिथ खचाखच भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद पर संयम बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनकी आंखों में बार-बार आंसू आ रहे थे. स्मिथ आज दक्षिण अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद पांच मिनट की प्रेस कांफ्रेंस में बार-बार रोते रहे.

Advertisement

वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक स्टीव स्मिथ को इस तरह रोता देख क्रिकेट जगत ने उनसे सहानुभूति जताई है. सोशल मीडिया पर स्टीव स्मिथ का समर्थन करते हुए कई खिलाड़ियों ने ट्वीट किए हैं.

टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि 'स्टीव स्मिथ को जोहानिसबर्ग एयरपोर्ट पर जिस तरह से ट्रीट किया गया वह बिलकुल भी अच्छा नहीं था और सिडनी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिस तरह से स्मिथ भावुक हुए वह मेरे दिमाग में घूम रहा है. खेल की भावना अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसमें कोई इनकार नहीं करता.'

रोहित ने कहा कि स्मिथ ने एक गलती की और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया. मेरा यहां बैठकर ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड के फैसले पर सवाल उठाना अनुचित होगा, लेकिन स्मिथ महान खिलाड़ी हैं और मुझे नहीं लगता कि ये विवाद उन्हें परिभाषित करता है.

Advertisement

रोहित के अलावा कई पूर्व खिलाड़ियों ने स्टीव स्मिथ के साथ सहानुभूति जताई है.

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि उन्हें लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ पर लगा 12 महीने का प्रतिबंध काफी‘कड़ा’है. उन्होंने जोहानिसबर्ग में मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें स्मिथ के लिए बहुत दुख है और उन्होंने उनके समर्थन में एक संदेश भेजा है.

डु प्लेसिस खुद गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में दो बार दोषी पाये जा चुके हैं, लेकिन उन पर केवल एक बार ही जुर्माना लगा और कभी भी उन्हें प्रतिबंधित नहीं किया गया. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह अच्छे खिलाड़ियों में से एक है और वह बस सिर्फ गलत जगह फंस गया.'

डु प्लेसिस ने कहा, 'मुझे सच में दिल से उनके लिए दुख महसूस हो रहा है. मैं खिलाड़ियों को इस दौर से गुजरते हुए नहीं देखना चाहता.' अगले कुछ दिन उनके लिए काफी मुश्किल होंगे इसलिए मैंने उनके समर्थन के लिए संदेश भेजा कि वह इस कठिन दौर से निकल जाएंगे और उन्हें मजबूत होना चाहिए.'

बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बॉल टेंपरिंग के मामले में दागी स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक साल का बैन लगा दिया है. जबकि सलामी बल्लेबाज केमरन बेनक्रॉफ्ट को नौ महीने के लिए प्रतिबंधित किया है.

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आचार संहिता के तहत स्मिथ को इस बात का दोषी पाया गया कि उन्हें कृत्रिम तरीके से गेंद की दशा बदलने की योजना की पहले से जानकारी थी और उन्होंने इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया. स्मिथ पर मैच अधिकारियों और अन्य को गुमराह करने की कोशिश करने का भी आरोप है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »