मिशेल स्टार्क को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी तक वापसी का भरोसा

ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज  मिशेल स्टार्क इस साल इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी करने के लिए ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. भारत के खिलाफ चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज में स्टार्क चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह इस सीरीज से बाहर हो गए.

Advertisement
मौजूदा टेस्ट सीरीज में स्टार्क चोटिल हो गए थे मौजूदा टेस्ट सीरीज में स्टार्क चोटिल हो गए थे

विजय रावत

  • सिडनी ,
  • 22 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क इस साल इंग्लैंड में होने वाली में वापसी करने के लिए ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. भारत के खिलाफ चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज में स्टार्क चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह इस सीरीज से बाहर हो गए.

मिशेल स्टार्क ने कहा 18 महीने पहले भी उनको न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एडिलेड में खेले गए के बाद पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर होना पड़ा था.

Advertisement

उन्होंने बताया, 'यह चौथी बार है जब ऐसा हुआ है, इससे पहले मैं समान स्थिति से तीन बार गुजर चुका हूं, यह फ्रैक्चर विस्थापित नहीं है, इसलिए मुझे बूट की जरुरत नहीं है, लेकिन इंग्लैंड में इस साल आयोजित होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में मैं निश्चित रूप से वापसी के लिए अपना ध्यान केंद्रित कर रहा हूं.'

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस समय भारतीय दौरे पर है. जहां दोनों ही टीमें सीरीज में 1-1 से बराबरी पर बनी हुई हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी और चौथा टेस्ट मैच 25 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »