लंका ने कहा- पिच फिक्सिंग के दावों पर विश्वास करना मुश्किल

...लेकिन उसने अंतरराष्ट्रीय जांच में पूरी तरह से सहयोग करने पर सहमति जताई.

Advertisement
गॉल स्टेडियम गॉल स्टेडियम

विश्व मोहन मिश्र

  • कोलंबो,
  • 28 मई 2018,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST

श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड ने गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच से छेड़छाड़ के आरोपों के बारे में कहा कि इस पर विश्वास करना मुश्किल है. लेकिन, दूसरी तरफ उसने अंतरराष्ट्रीय जांच में पूरी तरह से सहयोग करने पर सहमति जताई.

टीवी समाचार चैनल अल जजीरा ने रविवार को एक में दिखाया कि एक मैदानकर्मी और एक खिलाड़ी गॉल में 2016 में ऑस्ट्रेलिया की श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 229 रन की हार के दौरान पिच से छेड़छाड़ करने को लेकर कथित तौर पर चर्चा कर रहे थे. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच तीन दिन के अंदर गंवा दिया था.

Advertisement

गॉल के मैदानकर्मी थरंगा इंडिका और पेशेवर क्रिकेटर थारिंदु मेंडिस ने इंग्लैंड के खिलाफ नवंबर में होने वाले टेस्ट मैच के लिये भी पिच को इस तरह से तैयार करने की बात कही, जिससे मैच का परिणाम चार दिन के अंदर आ जाए.

ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की जांच का परिणाम आने तक इन दोनों को निलंबित कर दिया है. इसके अलावा प्रांतीय कोच जीवांता कुलाथुंगा को भी निलंबित किया गया है.

लेकिन, बोर्ड के उपाध्यक्ष मोहन डिसिल्वा ने कहा कि कप्तानों, अंपायरों और रेफरी ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच 2016 के मैच के दौरान गॉल पिच को लेकर शिकायत नहीं की थी.

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘इस टेस्ट की जांच करने की कोई जरूरत नहीं है. खिलाड़ियों ने शिकायत नहीं की है. कप्तानों की रिपोर्ट, अंपायरों की रिपोर्ट और मैच रेफरी की रिपोर्ट में पिच को लेकर कुछ नहीं कहा गया है.’

Advertisement

डिसिल्वा ने कहा, ‘पिच को लेकर कुछ भी प्रतिकूल प्रतिक्रिया नहीं मिली है. इस पर विश्वास करना मुश्किल है कि कुछ गड़बड़ हुई थी.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »