टीम हारी, लेकिन इतिहास रच गई ये गेंदबाज... T20 वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ ऐसा

साउथ अफ्रीकी टीम आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह नहीं बना सकी. भले ही साउथ अफ्रीका का खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया हो, लेकिन शबनम इस्माइल ने अपने नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज करा दिया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

Advertisement
शबनम इस्माल ने सेमीफाइनल में 2 विकेट चटकाए. (Photo: ICC/Getty Images) शबनम इस्माल ने सेमीफाइनल में 2 विकेट चटकाए. (Photo: ICC/Getty Images)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लंदन,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:11 PM IST

साउथ अफ्रीका की अनुभवी तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इतिहास रच दिया. शबनम ने गुरुवार (2 जुलाई) को ओवल मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो आज तक दुनिया की कोई भी महिला गेंदबाज नहीं बना सकी थीं.

37 साल की शबनम इस्माइल महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 50 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गईं. उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने 38वें वर्ल्ड कप मैच में हासिल की. शबनम इस मुकाबले से पहले 49 विकेट पर थीं. उन्हें इतिहास रचने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी और उन्होंने यह इंतजार अपनी पहली ही गेंद पर खत्म कर दिया.

Advertisement

इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स ने शबनम इस्माइल की पहली गेंद पर हल्का सा किनारा लगाया और गेंद सीधे एनेरी डर्कसेन के हाथों में चली गई. इसके साथ ही शबनम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने अगले ओवर में एक और विकेट चटकाकर इंग्लैंड को 23 रन के स्कोर पर तीसरा झटका दे दिया. शुरुआती छह ओवरों में इंग्लैंड का स्कोर 35/3 था और साउथ अफ्रीका पूरी तरह मैच पर हावी नजर आ रहा था.

महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट
51 विकेट- शबनम इस्माइल (साउथ अफ्रीका)
48 विकेट- मेगन शूट (ऑस्ट्रेलिया)
44 विकेट- एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया)
41 विकेट- आन्या श्रबसोल (इंग्लैंड)
39 विकेट- मारिजाने कैप (साउथ अफ्रीका)

शबनम इस्माइल पिछले कई वर्षों से साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी आक्रमण की अगुआ रही हैं. उनके नाम अब तक 127 ओडीआई मैचों में 191 और 119 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 131 विकेट दर्ज हैं. शबनम ने एक टेस्ट मैच खेलकर 3 विकेट भी झटके हैं. तेज रफ्तार, सटीक लाइन-लेंथ और नई गेंद से विकेट निकालने की क्षमता के चलते शबनम महिला क्रिकेट की सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में शामिल हो चुकी हैं.

Advertisement

रिकॉर्ड बनाने के बाद शबनम इस्माइल ने कहा कि एमी जोन्स का विकेट उनकी योजना के मुताबिक नहीं था, लेकिन वह इस सफलता से बेहद खुश हैं. जब उनसे पूछा गया कि इतने लंबे करियर के बाद भी उन्हें क्या प्रेरित करता है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'मेरा परिवार और मेरी टीम के साथी मुझे हमेशा युवा महसूस कराते हैं. वही मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.'

शबनम इस्माइल ने इतिहास रच दिया, लेकिन उनकी टीम फाइनल में जगह नहीं बना सकी. शुरुआती झटकों के बाद इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट (75 रन) और पूर्व कप्तान हीदर नाइट (58 रन) ने शतकीय साझेदारी कर मैच का रुख पलट दिया. इंग्लैंड ने आखिरकार 40 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »