भारतीय टी-20 टीम को मिला नया कप्तान, सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को सौंपी गई कमान

भारतीय क्रिकेट में टी20 टीम की कप्तानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 कप्तान बनाया गया है. वह मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह टीम की कमान संभालेंगे.

Advertisement
श्रेयस अय्यर को सौंपी गई भारतीय टी-20 टीम की कमान (Photo: PTI) श्रेयस अय्यर को सौंपी गई भारतीय टी-20 टीम की कमान (Photo: PTI)

निखिल नाज़

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:37 PM IST

भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव हो गया है. श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया T20 कप्तान बना दिया गया है. अब तक यह जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव के पास थी, लेकिन अब उनकी जगह श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे.

कुछ समय से सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और उनके खेल को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे. T20 वर्ल्ड कप में और उसके बाद के मैचों में उनका अपना खेल उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. इसके अलावा आईपीएल में भी वो वैसा नहीं खेल पाए जैसी उनसे उम्मीद थी. इन सब बातों को देखते हुए टीम के चुनाव करने वालों ने यानी सेलेक्टर्स ने सोचा कि अब नए कप्तान की तलाश करनी होगी.

Advertisement

श्रेयस अय्यर को क्यों चुना गया?

श्रेयस अय्यर काफी समय से भारतीय क्रिकेट में एक भरोसेमंद बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं. घरेलू क्रिकेट में और IPL में वो पहले भी कप्तानी कर चुके हैं. मैदान पर वो अच्छी सोच के साथ खेलते हैं और दबाव में भी सही फैसले लेते हैं. इन्हीं खूबियों की वजह से टीम मैनेजमेंट की नजर में वो सबसे सही उम्मीदवार थे.

यह भी पढ़ें: भाई के लिए जश्न मनाना गुनाह है क्या? ट्रोलिंग से तंग आकर फूटा श्रेयस अय्यर की बहन का गुस्सा

अब आगे क्या होगा?

श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के साथ भारतीय T20 टीम में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है. सबकी नजर अब इस पर रहेगी कि उनके नेतृत्व में टीम आने वाली सीरीज और बड़े टूर्नामेंट में कैसा खेलती है. इसके अलावा टीम में खिलाड़ियों के चुनाव और बल्लेबाजी के क्रम में भी कुछ जरूरी बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Advertisement

बड़ी जिम्मेदारी है अय्यर के कंधों पर

अब श्रेयस अय्यर के सामने सिर्फ रन बनाने की चुनौती नहीं है. उन्हें पूरी टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है. यह फैसला भारतीय क्रिकेट के लिए आने वाले वक्त की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »