रमीज राजा ने PAK के इन सीनियर खिलाड़ियों से कहा- इज्जत के साथ क्रिकेट को कहें अलविदा

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और जाने-माने कमेंटेटर रमीज राजा ने राष्ट्रीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की सलाह दी है.

Advertisement
मो. हफीज और शोएब मलिक (Getty) मो. हफीज और शोएब मलिक (Getty)

aajtak.in

  • कराची,
  • 06 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 8:14 PM IST

  • पूर्व PAK कप्तान ने खुल कर रखी अपनी बात
  • हफीज और मलिक सम्मान के साथ क्रिकेट छोड़ें

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और जाने-माने कमेंटेटर रमीज राजा ने राष्ट्रीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की सलाह दी है. राजा ने सोमवार को कहा, ‘इन दोनों क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को सम्मान और इज्जत के साथ छोड़ देना चाहिए.’

Advertisement

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी खिलाड़ी को लेकर निजी टिप्पणी करने से बचते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं अपने काम के सिलसिले में दोनों खिलाड़ियों से मिला हूं, इसलिए कोई मैं व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचता हूं. इसमें कोई संदेह नहीं है कि दोनों ने इन वर्षों में पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा की है. लेकिन अब मुझे लगता है कि यह सही समय है जब उन्हें पाकिस्तान टीम को अलविदा कह देना चाहिए.’

ये भी पढ़ें-

राजा ने कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट में किसी पद की इच्छा नहीं रखते, इसलिए क्रिकेट के मामलों में खुल कर अपनी बात रख सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर वे अभी संन्यास लेते हैं, तो इससे पाकिस्तान क्रिकेट को फायदा होगा. हमारे पास खिलाड़ियों का अच्छा पूल है और हमें आगे बढ़ना चाहिए.’

Advertisement

हफीज और मलिक ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम में वापसी की थी. पूर्व कप्तान 39 साल के हफीज ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे, जबकि 38 साल के मलिक ने अपनी योजना का खुलासा नहीं किया है. मलिक ने पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »