IPL में खेलेगा पाकिस्तानी खिलाड़ी! म‍िल गई UK की नागरिकता, अंग्रेज बनकर खुला रास्ता?

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आम‍िर को कथित तौर पर ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है, जिसके बाद उनके IPL खेलने की चर्चा तेज हो गई है. पाकिस्तानी खिलाड़ी 2008 के बाद से IPL में नहीं खेले हैं, लेकिन इंग्लैंड पासपोर्ट मिलने के बाद आमिर अंग्रेज खिलाड़ी के तौर पर ऑक्शन में उतर सकते हैं. हालांकि काउंटी क्रिकेट के नियम अब भी उनके रास्ते में चुनौती बने हुए हैं.

Advertisement
मोहम्मद आम‍िर (बाएं) आईपीएल खेल सकते हैं (Photo: AFP) मोहम्मद आम‍िर (बाएं) आईपीएल खेल सकते हैं (Photo: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:25 PM IST

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आम‍िर ( Mohammad Amir) एक बार फिर चर्चाओं में हैं. इस बार वजह उनकी गेंदबाजी नहीं, बल्कि ब्रिटिश नागरिकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर को यूनाइटेड किंगडम की नागरिकता और पासपोर्ट मिल गया है, जिसके बाद उनके IPL में खेलने की संभावनाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

आमिर की पत्नी नरजिस खान ब्रिटिश नागरिक हैं और बताया जा रहा है कि इसी आधार पर आमिर ने कुछ साल पहले नागरिकता के लिए आवेदन किया था. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उन्हें UK पासपोर्ट जारी कर दिया गया है.

Advertisement

इस घटनाक्रम के बाद क्रिकेट जगत में सवाल उठने लगे हैं कि क्या आमिर अब IPL ऑक्शन में हिस्सा ले पाएंगे? दरअसल, पाकिस्तानी खिलाड़ी 2008 के पहले IPL सीजन के बाद से टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बने हैं. हालांकि पाकिस्तान में जन्मे अजहर महमूद एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने बाद में IPL खेला. उन्होंने ब्रिटिश पासपोर्ट मिलने के बाद इंग्लैंड खिलाड़ी के तौर पर 2012 से 2015 के बीच IPL में 23 मैच खेले थे.

क्या अजहर महमूद की तरह खेलेंगे आम‍िर?
अब आमिर की तुलना भी अजहर महमूद से की जा रही है. अगर IPL नियमों के तहत मंजूरी मिलती है, तो वह ब्रिटिश नागरिकता के आधार पर विदेशी खिलाड़ी की कैटेगरी में ऑक्शन के लिए रजिस्टर कर सकते हैं.

इंग्लैंड में कैसे मिलता है ख‍िलाड़ी का दर्जा?
हालांकि इंग्लैंड में घरेलू खिलाड़ी का दर्जा पाने का मामला थोड़ा अलग है. काउंटी क्रिकेट के नियमों के मुताबिक सिर्फ ब्रिटिश नागरिक होना काफी नहीं है. खिलाड़ी को पिछले 12 महीनों में इंग्लैंड के बाहर किसी फुल मेंबर देश के लिए प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए.

Advertisement

यहीं आमिर का मामला थोड़ा उलझता नजर आता है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में रावलप‍िंडी के लिए घरेलू खिलाड़ी के रूप में हिस्सा लिया था. ऐसे में सिर्फ UK पासपोर्ट मिल जाने से उन्हें तुरंत इंग्लैंड में लोकल खिलाड़ी का दर्जा नहीं मिलेगा.

आमिर ने दिसंबर 2024 में दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 मुकाबले खेले. वह 2017 चैम्प‍ियंस ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तानी टीम का भी हिस्सा थे. फाइनल में उन्होंने रोहित शर्मा, व‍िराट कोहली, श‍िखर धवन जैसे बड़े भारतीय बल्लेबाजों के विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया था.

34 साल के आमिर जनवरी 2025 से अब तक 59 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 22.88 की औसत और 8.19 की इकॉनमी से 75 विकेट लिए हैं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement