पाकिस्तान ने बना दिया शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड... टेस्ट क्रिकेट में पहली बार किसी टीम का हुआ ऐसा हाल

पाकिस्तान पर दमदार जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 27 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा. पाकिस्तानी टीम को यदि आगामी दो मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करना है, तो उसे बैटिंग में उजागर हुई खामियों को दूर करना होगा.

Advertisement
हेडिंग्ले टेस्ट में पाकिस्तानी बल्लेबाजों का सरेंडर. (Photo: AP) हेडिंग्ले टेस्ट में पाकिस्तानी बल्लेबाजों का सरेंडर. (Photo: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लीड्स,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों हेडिंग्ले टेस्ट मैच में पारी और 103 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. पाकिस्तानी टीम ने इस मुकाबले में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे वह शायद ही याद रखना चाहेगी. पाकिस्तान ने मुकाबले की दोनों पारियों में अपना पहला विकेट बिना कोई रन बनाए गंवा दिया. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान के साथ सातवीं बार ऐसा हुआ है और वह इस अनचाही सूची में सबसे आगे है.

Advertisement

पहली पारी में पाकिस्तान को मैच की पहली ही गेंद पर झटका लगा था. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने अजान अवैस को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. अवैस खाता तक नहीं खोल पाए और पाकिस्तान का स्कोर 0/1 हो गया. फिर पाकिस्तान को दूसरी पारी में बेहतर शुरुआत की जरूरत थी क्योंकि वह इंग्लैंड से 238 रन पीछे था. लेकिन कहानी फिर दोहराई गई.

इस बार इमाम उल हक पांच गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल सके. दूसरे ओवर में उनका विकेट गिरा और स्कोरबोर्ड पर एक बार फिर 0/1 लिखा नजर आया. किसी टेस्ट पारी में बिना रन बनाए पहला विकेट गंवाना बहुत असामान्य नहीं है, लेकिन एक ही मुकाबले की दोनों पारियों में ऐसा होना दुर्लभ है.

इंग्लैंड इस मामले में दूसरे नंबर पर
पाकिस्तान टेस्ट इतिहास की पहली टीम बन गई, जिसने सात अलग-अलग टेस्ट मैचों में दोनों पारियों का पहला विकेट 0 के स्कोर पर गंवाया है. पाकिस्तान ने अब तक 472 टेस्ट खेले हैं. यानी उसके साथ औसतन करीब हर 68 टेस्ट में एक बार ऐसा हुआ है. इस मामले में इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है. उसने 1098 टेस्ट में पांच बार किसी एक मुकाबले की दोनों पारियों में पहला विकेट बिना रन बनाए गंवाया है. यानी इंग्लैंड के साथ औसतन करीब हर 220 मैच में ऐसी स्थिति बनी.

Advertisement

यह रिकॉर्ड उस मुकाबले में बना, जिसे पाकिस्तान पूरी तरह भूलना चाहेगा. इंग्लैंड ने पहली पारी में 409 रन बनाए, जबकि पाकिस्तान की पहली पारी सिर्फ 171 रनों पर सिमट गई थी. 238 रनों से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान दूसरी पारी में भी वापसी नहीं कर सका. मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे. पूरी टीम दूसरी पारी में 135 रनों पर ऑलआउट हो गई.

इंग्लैंड की जीत में उसके तेज गेंदबाजों की सबसे बड़ी भूमिका रही. ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने मैच में आठ-आठ विकेट हासिल किए. पाकिस्तान वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज ड्रॉ करने के बाद इंग्लैंड पहुंचा था, लेकिन हेडिंग्ले में उसका बल्लेबाजी क्रम सीम और स्विंग के सामने टिक नहीं पाया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »