85 रन पर ऑलआउट... फिर भी जीत गई टीम! इस T20 फाइनल ने लिख दिया नया इतिहास

टी20 क्रिकेट में 85 रनों का स्कोर आमतौर पर हार की गारंटी माना जाता है, लेकिन ग्लोबल सुपर लीग 2026 के फाइनल में क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला. गुयाना अमेजन वॉरियर्स सिर्फ 85 रनों पर सिमट गई, लेकिन इसके बावजूद टीम ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को 79 रनों पर समेटकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

Advertisement
गुयाना अमेजन वॉरियर्स का अविश्वसनीय प्रदर्शन... (Photo: X/@gslt20) गुयाना अमेजन वॉरियर्स का अविश्वसनीय प्रदर्शन... (Photo: X/@gslt20)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • गुयाना,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

क्रिकेट के मैदान पर ऐसे मुकाबले बहुत कम देखने को मिलते हैं, जिन्हें 'अविश्वसनीय' कहना भी कम लगता है. शनिवार (1 अगस्त) को ग्लोबल सुपर लीग (GSL) 2026 के फाइनल में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ कुछ ऐसा किया, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया.

गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुयाना अमेजन वॉरियर्स सिर्फ 85 रन पर ढेर हो गई.  हर किसी को लगा कि मुकाबला जल्द ही सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स जीत जाएगी, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने क्रिकेट की किताबों में नया अध्याय जोड़ दिया.

Advertisement

गुयाना की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को सिर्फ 79 रनों पर समेट दिया और 6 रनों से रोमांचक जीत दर्ज कर ली. इसके साथ ही टीम ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो पहले किसी टी20 फाइनल में नहीं बना था. यह किसी आधिकारिक टी20 फाइनल में सफलतापूर्वक डिफेंड किया गया सबसे कम स्कोर रहा.

29 रनों पर गिर चुके थे 8 विकेट
गुयाना की बल्लेबाजी शुरुआत से ही बिखर गई. टीम ने नौ ओवर पूरे होने से पहले ही 29 रनों के स्कोर तक 8 विकेट गंवा दिए थे. वेस्टइंडीज के स्टार जॉनसन चार्ल्स और शिमरॉन हेटमायर, अफगानिस्तान के विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज और ऑलराउंडर मोहम्मद नबी जैसे बड़े नाम फ्लॉप रहे. ऐसा लग रहा था कि टीम 50 रन भी नहीं बना पाएगी, लेकिन निचले क्रम ने संघर्ष करते हुए स्कोर को 85 तक पहुंचा दिया. ड्वेन प्रिटोरियस (नाबाद 17 रन), मैथ्यू फोर्ड (28 रन) और इमरान ताहिर (11 रन) की वजह से ऐसा संभव हो पाया.

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने पुरानी यादें ताजा कर दीं. 41 वर्षीय सिडल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके. उनकी सटीक लाइन-लेंथ और मूवमेंट के सामने गुयाना का शीर्ष क्रम पूरी तरह बिखर गया. गेंद से शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने बल्ले से भी नाबाद 13 रन बनाए और आखिरी तक टीम की उम्मीदें जिंदा रखीं, लेकिन जीत नहीं दिला सके.

86 रनों का लक्ष्य बड़ा नहीं था, लेकिन गयाना के गेंदबाजों ने मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया. पहली ही गेंद पर टिम रॉबिन्सन का विकेट गिरा और इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई. एक समय यूनिकॉर्न्स का स्कोर 53/3 था, लेकिन कुछ ही देर में टीम 58/8 पर पहुंच गई. युवा बल्लेबाज ओलिवर पीक ने 31 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि अंत में पीटर सिडल ने भी लड़ाई जारी रखी. कैलम स्टोव ने जोखिम भरा रन लेने की कोशिश की, लेकिन रन आउट हो गए. इसके साथ ही यूनिकॉर्न्स की पारी सिमट गई.

गुयाना के कप्तान इमरान ताहिर ने उम्र को मात देते हुए शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया. 47 वर्षीय लेग स्पिनर ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट झटके. इससे पहले बल्लेबाजी में भी उन्होंने 11 बहुमूल्य रन बनाए थे और आखिरी विकेट के लिए 15 रनों की साझेदारी की थी. यही रन अंत में जीत और हार का अंतर साबित हुए. मैदान पर गुयाना के खिलाड़ियों का जश्न देखने लायक था. कमेंटेटर डैनी मॉरिसन भी हैरान रह गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »