ऑस्ट्रेलिया को अगले महीने इंग्लैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय वनडे सीरीज से पहले झटका लगा है. उसके शीर्ष तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पीठ की समस्या के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं.
वनडे टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं, वह पीठ की समस्या के कारण इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के साथ नहीं जा सकेंगे. उनकी जगह अनकैप्ड माइकल नेसेर को रखा गया. इससे पहले मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस भी चोट के कारण बाहर हो गए थे.
सीए फिजियोथेरेपिस्ट डेविड बेकले ने बयान में कहा, ‘ को थोड़े समय से रीढ़ की हड्डी में कुछ परेशानी हो रही है. उसने आज भी स्कैन कराया, हालांकि यह फ्रेक्चर नहीं है, लेकिन उसे पीठ के निचले हिस्से में दर्द है.’
उन्होंने कहा, ‘इसलिए वह वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड नहीं जाएंगे.’ इसका मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया एशेज जीतने वाली टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण में मौजूद सभी तीनों गेंदबाजों के बिना इंग्लैंड जाएगी.
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर प्रतिबंध के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं. वहीं, ऑलराउंडर मिशेल मार्श भी चोटिल हैं.
विश्व मोहन मिश्र