'अभिषेक शर्मा को लोग भूल जाएंगे...', वैभव सूर्यवंशी का फैन बना पाकिस्तानी क्रिकेटर, किया बड़ा दावा

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजR से क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है. उनकी तूफानी फॉर्म अब सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान तक चर्चा का विषय बन गई है. एक पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज तनवीर अहमद ने वैभव को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने बहस छेड़ दी है.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी ने RCB के ख‍िलाफ धमाकेदार पारी खेली (Photo: PTI) वैभव सूर्यवंशी ने RCB के ख‍िलाफ धमाकेदार पारी खेली (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:34 PM IST

राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में अपनी बैटिंग से ऐसा प्रभाव छोड़ा है, जिसके चलते पाकिस्तान खिलाड़ी भी उनके मुरीद हो गए हैं. वैभव ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुकाबले में 8 चौके और सात छक्के की मदद से सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन ठोक दिए.

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान अपना अर्धशतक तो महज 15 गेंदों पर पूरा कर लिया. उन्होंने इस दौरान जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. वैभव ने इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ भी 15 गेंदों पर फिफ्टी जमाई थी. मौजूदा आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) सीजन में वैभव ने अब तक 4 पारियों में 50.00 की औसत से 200 रन बनाए हैं.

लोग अभिषेक शर्मा को भूल जाएंगे!
पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज तनवीर अहमद ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बेहद बड़ा बयान दिया है, जिसने नई बहस छेड़ दी है. एक टीवी शो में तनवीर अहमद ने कहा, 'जब वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए खेलेंगे, तो लोग अभिषेक शर्मा को भूल जाएंगे. जब दोनों साथ बल्लेबाज़ी करेंगे, तो अभिषेक कहीं भी करीब नहीं दिखेंगे.'
यह भी पढ़ें: व‍िराट कोहली भी बने वैभव सूर्यवंशी के फैन! जीत के बाद द‍िया ये 'स्पेशल ग‍िफ्ट'

Advertisement

तनवीर अहमद ने आगे कहा, 'लोग अभिषेक शर्मा को नोटिस भी नहीं करेंगे. सबकी नजरें सिर्फ वैभव सूर्यवंशी पर होंगी.' हालांकि, तनवीर अहमज ने यह भी साफ किया कि उनका यह बयान लंबे समय के लिए नहीं, बल्कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए है.
यह भी पढ़ें: RCB को रौंदने के बाद भी अफसोस में डूबे वैभव सूर्यवंशी, वजह भी बताई, VIDEO

तनवीर अहमद कहते हैं, '10 साल बाद क्या होगा, यह नहीं कह सकता, लेकिन अभी की बात कर रहा हूं.' वैभव सूर्यवंशी सिर्फ आक्रामक बल्लेबाज ही नहीं हैं. उन्होंने कई मौकों पर संयम भी दिखाया है, जिससे साफ होता है कि उनके खेल में गहराई भी है. वहीं दूसरी ओर अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन हाल के समय में थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है.

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा अपनी अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे नहीं उतर पाए. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वैभव सूर्यवंशी सच में टीम इंडिया में जगह बनाकर इस तुलना को सही साबित करते हैं या अभिषेक शर्मा अपने प्रदर्शन से इस बयान को गलत साबित करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement