23 रन बनाकर भी इतिहास रच गए केएल राहुल, IPL में ऐसा करने वाले पहले बैटर

केएल राहुल आईपीएल के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. ओपनिंग, विकेटकीपिंग, कप्तानी और एंकर रोल- हर जिम्मेदारी में उन्होंने खुद को साबित किया है. अब उनके नाम आईपीएल इतिहास का एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

Advertisement
केएल राहुल आईपीेएल 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. (Photo: ITG) केएल राहुल आईपीेएल 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:10 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. शुक्रवार (8 मई) को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राहुल ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो आज तक कोई बल्लेबाज नहीं बना पाया था. भले ही उनकी पारी सिर्फ 23 रनों पर खत्म हुई, लेकिन इस छोटी सी पारी ने उन्हें आईपीएल इतिहास में खास जगह दिला दी.

Advertisement

केएल राहुल ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में 3 अलग-अलग फ्रेंचाइजीज के लिए 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. उनके पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए 2548 और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए 1410 रन बनाए थे. जबकि राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक 1006 रन बना चुके हैं. 

यह रिकॉर्ड सिर्फ केएल राहुल की निरंतरता नहीं, बल्कि अलग-अलग टीमों और परिस्थितियों में खुद को साबित करने की उनकी क्षमता भी दिखाता है. इतना ही नहीं राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेजी से 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बन गए. उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 23 पारियों में हासिल की. इससे पहले यह रिकॉर्ड जेपी डुमिनी और ऋषभ पंत के नाम पर संयुक्त रूप से था. डुमिनी-पंत ने 35-35 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था.

आईपीएल टीम के लिए सबसे कम इनिंग्स में हजार रन
20- क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
21- शॉन मार्श (पंजाब किंग्स)
23- लेंडल सिमंस (मुंबई इंडियंस)/ केएल राहुल (पंजाब किंग्स)/ केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स)
24- डेवोन कॉन्वे (चेन्नई सुपर किंग्स),
25- मैथ्यू हेडन (चेन्नई सुपर किंग्स)/ साई सुदर्शन (गुजरात टाइटन्स)

Advertisement

केएल राहुल की पारी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी. पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर कार्तिक त्यागी ने शानदार स्लोअर गेंद से उन्हें चकमा दिया. राहुल कवर के ऊपर शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को सही टाइम नहीं कर पाए और मिड-ऑन पर कैमरन ग्रीन ने आसान कैच पकड़ लिया.

इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने विप्रज निगम और मुकेश कुमार को मौका दिया. वहीं टी नटराजन और करुण नायर को बाहर बैठना पड़ा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement